स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में राजकुमार राव की स्त्री 2, अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा रिलीज होने जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर तीनों फिल्मों की जबरदस्त टक्कर होने से पहले आइए इनकी एडवांस बुकिंग पर एक नजर डालते हैं.

 

इस स्वतंत्रता दिवस पर बॉक्स ऑफिस तीन फिल्मों का टकराव देखने को मिलने वाला है. जिसमें राजकुमार-श्रद्धा की स्त्री 2, अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा शामिल हैं. राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म स्त्री 2 के साथ 15 अगस्त को सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने के लिए तैयार है. उसके पहले आइए जानते हैं तीनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग कैसी चल रही है और कौन किससे आगे है.

एडवांस बुकिंग में स्त्री 2 की अच्छी शुरूआत

स्त्री 2, खेल खेल में और वेदा की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है जिसको लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. मीडिया ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, स्त्री 2 ने एडवांस बुकिंग से शानदार शुरूआत की है. फिल्म ने केवल दो दिन में 25, 7981 से अधिक टिकट बेच दिए हैं. हॉरर कॉमेडी फिल्म ने रिलीज से पहले ही टिकट सेलिंग से 8.76 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है इसके साथ ही अब तक की टोटल कमाई 9.12 करोड़ हो चुकी है. और 15 अगस्त को दर्शकों को अपनी ओर खींचने में एक हद तक कामयाब हो चुकी है. स्त्री 2 कई सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रात में रिलीज हो रही है.

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version