छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. उसके बाद उसने खुद अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पुलिस केस की जांच में जुट गई है.

छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला खूनी वारदात से दहल उठा है. यहां 40 साल के एक शख्स ने अपनी पत्नी की सोमवार रात को हत्या कर दी. उसके बाद वह खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया. सोमवार की रात को यह घटना घटी. पुलिस ने हत्या और खुदकुशी की वारदात की पुष्टि की है और मंगलवार को यह जानकारी दी है. मर्डर की इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप है.

रायगढ़ के नवाडीह गांव की घटना: ये पूरी वारदात रायगढ़ के घरघोड़ा पुलिस थाने के नवाडीह इलाके की है. यहां सोमवार की रात को पंचराम मांझी नाम के शख्स ने धारदार हथियार से पहले अपनी पत्नी का मर्डर किया. उसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली. इस वारदात को उसने उस वक्त अंजाम दिया जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे. पंचराम मांझी की मां ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी.

“सोमवार की रात को कुडुमकेला के नवाडीह गांव में हत्या और खुदकुशी की घटना हुई है. यहां चालीस साल के पंचराम मांझी ने अपनी 34 साल की पत्नी धरमकुमारी की हत्या कर दी. उसके बाद उसने अपने जीवन लीला को भी समाप्त कर लिया है.”: घरघोड़ा पुलिस

 

मानसिक बीमारी से पीड़ित था पंचराम मांझी: रायगढ़ की घरघोड़ा पुलिस के मुताबिक पंचराम मांझी मानसिक बीमारी से पीड़ित था. इससे पहले भी उसने कुएं में कूदकर सुसाइड की कोशिश की थी. हत्या और खुदकुशी की इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप है. पुलिस इस केस में और भी लोगों से पूछताछ कर रही है.

 

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version