छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री से मिलकर ट्रेनों के विस्तार करने की मांग रखी है.चिरमिरी से दुर्ग और नागपुर आने जाने के लिए श्यामबिहारी जायसवाल ने रेलमंत्री के सामने प्रस्ताव रखा है.

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से रेल भवन में मुलाकात की है. श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री से छत्तीसगढ़ की जनसुविधाओं से जुड़ी मांगों पर केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया है. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री को चिरमिरी नागपुर हाल्ट नवीन रेल लाइन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली राज्यांश की राशि देने की बात कही.इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने रेल लाइन विस्तार का काम जल्द से जल्द शुरु करने का आग्रह केंद्रीय मंत्री से किया है.

चिरमिरी बिलासपुर ट्रेन का विस्तार करने की मांग : कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन नंबर 18257-18258 का विस्तार करने का प्रस्ताव रेल मंत्री के सामने रखा है. श्यामबिहारी की माने तो इस ट्रेन का विस्तार दुर्ग या गोंदिया जंक्शन तक होना चाहिए. क्योंकि वर्तमान समय में नवगठित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के लोगों को राजधानी रायपुर तक आने जाने के लिए सीधी ट्रेन नहीं मिलती है. इसलिए यदि बिलासपुर चिरमिरी ट्रेन का विस्तार दुर्ग या गोंदिया तक हो जाए तो सिर्फ राजधानी रायपुर ही नहीं बल्कि नागपुर तक आने जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी.

शहडोल नागपुर ट्रेन को चिरमिरी से चलाने की मांग : इसी तरह से स्वास्थ्य मंत्री ने शहडोल-नागपुर-शहडोल ट्रेन नंबर 11201-11202 को चिरमिरी से संचालित किए जाने की मांग की है. इससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को कटनी,जबलपुर और नागपुर से सीधे आवागमन की सुविधा मिलेगी. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वस्त किया है की सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा.

 

 

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version