मोइली कमेटी की रिपोर्ट खरगे को सुपुर्दगी के बाद छत्तीसगढ़ पीसीसी में हलचल बढ़ गई है। सुबह से कांग्रेस नेताओं की दिल्ली रवानगी की खबरें आना शुरू हो गई है। सबसे पहले बघेल के करीबी और टीएस विरोधी पूर्व मंत्री अमरजीत भगत दिल्ली रवाना हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी इस रेस में शामिल हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी आज शाम दिल्ली जा रहे हैं। वहीं, आज शाम तक कुछ और नेताओं के दिल्ली रवाना होने की खबर सामने आई है।

 

बता दें कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नगरीय निकाय चुनाव तक बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन खाली पदों पर नियुक्तियों के लिए मंजूरी मिल गई है। जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी। बताया जा रहा है कि, करीब 50 प्रदेश सचिवों की कुर्सी खतरे में है। वर्तमान में 140 प्रदेश सचिव हैं, जो हटाने के बाद सिर्फ 90 ही बचेंगे।

वहीं कांग्रेस अभी निकाय चुनाव पर फोकस कर रही है। पार्टी में बदलाव के बजाए कई संगठनात्मक और राजनीतिक टास्क को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। विधानसभा और लोकसभा में अच्छे रिजल्ट नहीं आने पर छत्तीसगढ़ की सीधे दिल्ली से निगरानी भी की जा रही है।

 

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version