मध्य प्रदेश के मैहर में रिश्ते को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है.  यहां एक लड़की अपने मामा के बेटे यानि ममेरे भाई के झांसे में आ गई. लड़के ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए. इस बीच लड़की प्रेग्नेंट हो गई. 8 महीनें की पर प्रेग्नेंसी के बाद भी जब शादी के लिए लड़का नहीं माना तो वह न्याय के लिए थाने पहुंची. लेकिन उसे पुलिस के पास भी निराशा मिलती गई. ऐसे में लड़की ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है.  लड़की के परिजनों ने पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

ये है पूरा मामला 

जिले की रहने वाली रेप पीड़ित लड़की के परिजनों ने बताया कि एक नाबालिग अपने मामा के बेटे यानि अपने भाई के झांसे में आ कर गर्भवती हो गई. जब उसने शादी की बात की तो लड़का मुकर गया. न्याय के लिए पीड़िता ताला थाने पहुंची. लेकिन पुलिस ने उसे बैरंग लौटा दिया. इसके बाद वह मुकुंदपुर चौकी गई. यहां भी पुलिस ने उसे घंटों बैठाए रखा फिर बाहर का रास्ता दिखा दिया.

प्रकरण दर्ज न होने पर सीएम हेल्पलाइन का सहारा लिया. इसके बाद पुलिस आग बबूला हो गई और नाबालिक के साथ असंवेदनशील व्यवहार कर उसे आत्महत्या करने के लिए विवश कर दिया.

 

इसी बात से परेशान होकर युवती ने ज़हर खा लिया. परिजन उसे आनन – फानन में उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसने शनिवार की रात को दम तोड़ दिया.

SDOP बोले- जांच करवाएंगे 

इस पूरे मामले में थाने के जिम्मेदार कुछ भी कहने से बचते रहे. NDTV ने अमरपाटन के SDOP शिवकुमार सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि लड़की के जहर खाने की सूचना मिली थी. मैंने परिजनों से भी बात की है. कोई भी फरियादी थाने आता है तो उसकी शिकायत सुनना और एक्शन लिया जाना चाहिए. परिजनों के आरोपों और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.

 

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version