कोरबा। जिले के पहाडग़ांव स्थित वनसरा देवी मंदिर में आद्य शक्ति सेवा मिशन के तत्वावधान में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रीयंत्र प्रतिष्ठा महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है जिसमें कथावाचक आचार्य रुद्रदेव जी महाराज वृंदावन वाले होंगे। उनकी देखरेख व नेतृत्व में सभी कार्यक्रम संपन्न होगा। यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के पदाधिकारी श्री अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का यह कार्यक्रम 30 मार्च से प्रारंभ होगा और 7 अप्रैल तक चलेगा। इससे पहले 29 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत शुभ मुहूर्त में शोभायात्रा से होगी जो प्रात: 10 बजे निकलेगी। इसके बाद यज्ञ प्रतिदिन प्रात: 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और कथा दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक किया जाएगा। इस महायज्ञ में हिमाचल प्रदेश, वृंदावन, दिल्ली, अहमदाबाद सहित देश व प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु भाग लेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जन कल्याण एवं विश्व शांति के लिए यज्ञ संपन्न करना है। आद्य शक्ति पीठाधीश्वर आचार्य रुद्रदेव जी महाराज के सानिध्य में होने वाले इस महायज्ञ में भक्तों को आध्यात्मिक आशीर्वाद प्राप्त होगा। यज्ञ की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। मंदिर परिसर में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। आने वाले श्रद्धालुओं के रूकने व भोजन-भंडारा की व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से की जा रही है। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इस आयोजन में भाग लें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version