मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली ‘ऑनर किलिंग’ की घटना सामने आई है। नाबालिग बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज बड़े भाई ने उसे घर में पीटने के बाद बीच सड़क पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता का प्रेम प्रसंग दूसरे समुदाय के युवक से था, जिसे लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते पीड़िता के बड़े भाई ने उसे घर में पीटा, और जब वह भागकर सड़क पर आ गई, तो भाई ने उसे वहां भी पीटा और गला दबाकर हत्या करदी। इस दौरान भीड़ तमाशा देखती रही, और किसी ने भी किशोरी को बचाने की कोशिश नहीं की।

पूरा मामला

यूपी के मेरठ में एनएच-34 स्थित इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। जहां नाबालिग बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज बड़े भाई ने घर में उसके साथ जमकर मारपीट की। जिसमें वह बचकर बाहर सड़क पर भाग आई। भाई पीछे-पीछे आया। दोबारा से पीटा और फिर गला दबाकर मार डाला। इस दौरान भीड़ तमाशा देखती रही। करीब आधे घंटे बाद किसी ने डायल-112 को सूचना दी। इंचौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की दो डीवीआर कब्जे में ले कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

इंचौली थाना अंतर्गत एक गांव में मुस्लिम परिवार रहता है। आठ बहन-भाईयों में सबसे छोटी बहन का दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। चार माह वह युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने दोनों को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया था। किशोरी अब फिर से उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। जिसको लेकर बीती रात से कई बार विवाद हुआ। सुबह करीब 11 बजे भी उसके साथ मारपीट की गई। वह घर से भाग निकली और गांव की मुख्य सड़क पर आ गई। पीछे से सबसे बड़ा भाई पहुंच गया और बहन को पीटने लगा। यह देख मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। देखते ही देखते भाई ने बहन का गला दबा दिया। यह सब मौके पर खड़ी भीड़ ने देखा लेकिन तड़फती किशोरी को किसी ने दरिंदे से नहीं बचाया। कुछ ही मिनटों में उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद आरोपी भाई घर पहुंच गया। वहीं करीब 20 मिनट तक उसका शव सड़क पर पड़ा रहा। डायल-112 पहुंची और इंचौली पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर इंचौली प्रभारी योगेंद्र कुमार पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाई को हिरासत में लिया

घटना के बाद आरोपी भाई घटनास्थल से करीब 100 कदम की दूरी पर स्थित घर पहुंच गया। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। मौके पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं सभी लोग पुलिस को जानकारी देने से बचते रहे।

सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में ली

घटनास्थल पर चार सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। जिसमें से तीन ग्राम पंचायत के हैं और एक गेट के बाहर के गेट पर लगा था। पुलिस ने सबसे पहले उन कैमरों के डीवीआर कब्जे में ले लिए। वहीं, लोगों से मोबाइल में बनाई गई वीडियो के बारे में भी पूछताछ की।

मुकदमा लिखा गया था: थाना प्रभारी

इंचौली थाना प्रभारी योगेंंद्र कुमार ने बताया कि मार्च माह में किशोरी एक युवक के साथ चली गई थी। उस समय दोनों को दूसरे राज्य से बरामद किया गया था। उसके बाद परिजनों ने युवक पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद युवक को जेल भेज दिया गया था। अब इस घटना में आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version