सावन का चौथा सोमवार होने के कारण सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जमा थी। भीड़ ज्यादा होने के कारण व्यवस्था बिगड़ गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना रात 1 बजे की है। मृतकों में 5 महिलाएं, 1 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है। घटना रात्रि एक बजे की है।

 

बिहार में जहानाबाद के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में बीती रात भगदड़ मचने से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 9 लोग घायल हैं, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पहले 7 लोगों के मरने की पुष्टि की गई थी। सोमवार सुबह एक घायल ने दम तोड़ दिया।

जहानाबाद डीएम अलंकृता पांडे ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हैं। अब स्थिति नियंत्रण में है।

फूल की दुकान पर हुआ झगड़ा, जिससे मची भगदड़

पुलिस जांच में भगदड़ मचने की शुरुआती वजह सामने आई है। पुलिस के अनुसार, भारी भीड़ के बीच फूल की दुकान पर दुकानदार और कावड़िये के बीच झगड़ा हो गया। दुकानदार ने कावड़िये पर लाठी चला दी, जिसके बाद भगदड़ मच गई।

वहीं, जहानाबाद के SHO दिवाकर कुमार विश्वकर्मा के अनुसार, ‘सूचना मिलते ही डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। कुल सात लोगों की मौत हुई है। हम लोगों के परिवार के सदस्यों से मिल रहे हैं और पूछताछ कर रहे हैं। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाएंगे।’

 

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version