गोपालगंज में भांजी के प्यार में पागल मामी ने अपने पति को छोड़ दिया. फिर भांजी से भागकर शादी कर ली. दोनों ने शादी करने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से घरवालों को दी है. बताया जाता है कि तीन साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. यह मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव का है.

बेलवा की रहने वाली मामी-भांजी ने सभी सभी नाते-रिश्तों को दरकिनार कर सासामुसा में स्थित दुर्गा भवानी मंदिर में जाकर शादी रचा ली. मंदिर में शादी के दौरान सभी रस्मों को अदा किया. इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनायी. गले में मंगलसूत्र डाला और फिर सिंदूर लगाकर सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा भी किया. शादी के बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने के कसमें खायी.

किसी और कि होने के डर से घर छोड़कर रचायी शादी
भांजी शोभा के प्यार में पागल मामी सुमन ने बताया कि शोभा बहुत ही सुंदर है. मुझे डर था कि इनकी शादी कहीं और हो जाएगी तो ये मुझे छोड़ कर चली जाएंगी. बस इसी डर से हम दोनों ने सबकुछ छोड़कर मंदिर में शादी रचा ली है. वहीं शोभा ने बताया कि सासामुसा मंदिर में हमने शादी कर ली है. शादी के बाद हमने एक साथ जीने मरने की कसमे खायी है.

 

 

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version