अभिनेता रणवीर शौरी इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं । साल पहले एक्टर ने महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट को डेट किया था जिसकी चर्चा आज भी होती है । हालांकि कुछ वक्त के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था । अब एक्टर ने 25 साल पुरानी कहानियां पर फिर से चुप्पी तोड़ी है ।

 

HighLights

  1. बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में नजर आए थे रणवीर
  2. पैसों के लिए शो का हिस्सा बनें थे एक्टर ?
  3. अभिनेता ने पूजा भट्ट संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी
  4. ।  बिग बॉस ओटीटी सीजन 3  में नजर आए बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी भले की शो न जीत पाए हो, लेकिन लोगों का दिल उन्होंने खूब जीता। एक्टर शो में टॉप 3 कंटेस्टेंट में शामिल हुए थे। शो में  अभिनेता ने कहा था कि उन्हें पर्दे पर काम नहीं मिल रहा, जिसके चलते वह इस शो का हिस्सा बने है।

पूजा भट्ट ने रणवीर पर लगाया था दुर्व्यवहार का आरोप

रणवीर शौरी आज भले ही अपनी जिंदगी में अकेले हो, लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा संग शादी रचाई थी। कोंकणा से पहले उनका नाम आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट से भी जुड़ा था। दोनों ने 2000 में डेटिंग की थी। एक्टर हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के शो में नजर आए।

जहां उन्होंने उन पर लगे अपमानजनक आरोपों को खारिज किया है। बता दें, पूजा भट्ट ने दावा किया था कि रणवीर ने उनके साथ शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार किया था। हालांकि, अब अभिनेता ने इन सारे आरोपों का खंडन किया है।

मेरे बारे में झूठी कहानियां फैलाई गई

एक्टर से जब भट्ट परिवार के साथ उनके मतभेदों के बारे में पूछा गया। तो इस पर शौरी ने कहा, उनके संघर्ष के दौरान उन्हें पूजा द्वारा छेड़छाड़ महसूस हुई थी। उन्होंने याद किया कि असहमति के बाद, उन्होंने पूजा के पिता महेश भट्ट से बातचीत की थी और इसे उन दोनों के बीच का मुद्दा मानते हुए मामले को शांत करने पर सहमति व्यक्त की थी।  हालांकि, अगले दिन शौरी ने आरोप लगाया कि मीडिया में झूठी कहानियां फैलाई गईं। उन्होंने मुझे एक शराबी दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति के रूप में दिखाया।

पूजा के भाई ने किया था हमला

अभिनेता ने यह भी बताया कि उनका भाई ही था, जिसने मुझ पर हमला किया था। महेश भट्ट इन लोगों से कह सकते थे कि इस तरह बात न करें। ये सभी 25 साल पुरानी कहानियां हैं। मैं अब इसमें नहीं पड़ना चाहता।”

कोंकणा से की थी शादी

पूजा भट्ट से अलग होने के बाद साल 2011 में रणवीर शौरी ने अभिनेत्री कोंकणा सेन से गुपचुप शादी रचाई थी। दोनों ने कानों कान शादी की खबर किसी को न होने दी थी। वहीं शादी के कुछ महीनों बाद ही ये कपल पेरेंट्स बना, लेकिन उनकी भी शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया।

 

 

 

इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें 25 लाख चाहिए, ट्रॉफी भले ही कोई और ले ले। अब एक बार फिर अभिनेता चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने एक्ट्रेस पूजा भट्ट संग ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version