बिहार के अरवल जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर वर्षों पुराने पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी मिलने से क्षुब्ध रिटायर्ड शिक्षक ने निर्ममता से उसकी हत्या कर दी. यह पूरा मामला मेहंदिया थाना अंतर्गत जमुहारी गांव का है. बताया जा रहा है कि  76 वर्षीय रिटायर शिक्षक बीरबल प्रसाद की पत्नी ने चाचा से अवैध संबंध की बात स्वीकार की, जिसके बाद बीरबल आगबबूला हो गया. हालांकि चाचा की 8 साल पहले मौत हो चुकी है. अवैध संबंध की बात सुनकर गुस्से में बीरबल ने अपनी पत्नी सुमती सिन्हा की तेज धारदार हथियार से टुकड़े-टुकड़े कर दिए.

आरोपित बीरबल प्रसाद का कहना है कि शादी के 57 वर्ष बीत गए थे, इसलिए उसने अपनी पत्नी के कुल 57 टुकड़े किए. इस घटना की सूचना पाकर मेहंदिया पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कातिल रिटायर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस के हस्तक्षेप से फॉरेंसिक टीम की अधिकारियों के द्वारा मृत शव की जांच पड़ताल की जा रही है.

मौके से पुलिस ने तेज धारदार हथियार को जप्त कर घटना के कारणों के बारे में जांच पड़ताल कर रही है. इस संबंध में एसपी राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि रिटायर्ड शिक्षक बीरबल प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने पत्नी के 57 टुकड़े करने का दावा किया है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

बताया कि अन्य घर वालों को कमरे में बंद कर आरोपित बीरबल ने इस घटना को अंजाम दिया है. उसने बताया कि लगभग 1 बजे दोपहर को प्राइवेट स्कूल से बच्चा पढ़कर आया तो घर में खून देखकर चिल्लाने लगा. इस दौरान रिटायर शिक्षक बीरबल प्रसाद अपने हाथों में तेज धार वाला हथियार लहराते हुए अपने पोते के साथ बहू एवं गांव वालों को धमकाने लगे. वहीं मौके पर पुलिस ने बताया कि लगभग 12 टुकड़ों में शव को काटकर क्षत-विक्षत कर दिया गया है. घटना को लेकर पूरे गांव में चर्चा चल रही है.

 

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version