छत्तीसगढ़ सरकार अब एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है. शहीद परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने के लिए निर्णय लिया गया हैं. अब हर महीने के दूसरे बुधवार को प्रत्येक रेंज के आईजी शहीद परिवारों की समस्याओं को सुनेंगे. इसके साथ ही डीजीपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये से भी चर्चा की जा सकेगी. दरअसल, अमर जवान शहीद परिसर के माटा लोना हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने शहीद परिवारों को संबोधित किया. इस दौरान कहा कि आप सभी उन वीर सैनिकों के परिवार के सदस्य हैं जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सर्वाेच्च बलिदान दिया है. Home Minister Vijay Sharma देश की रक्षा के लिए किए गए आपके परिवार के इस त्याग और बलिदान को हम सभी बार-बार प्रणाम करते हैं. आपका यह त्याग और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. सरकार ने निर्णय लिया है कि हर महीने के दूसरे बुधवार को प्रत्येक रेंज के आईजी शहीद परिवारों की समस्याओं को सुनेंगे. साथ ही डीजीपी से भी उसी दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की जा सकेगी.

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version