: बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी सुबह जल्दी उठते हैं। यह काम विदेशी लोग भी करते हैं क्योंकि उन्हें ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदे पता लग चुके हैं। आप भी जल्दी उठने का सही तरीका अपना सकते हैं।

जो सोवत है वो खोवत है’, बचपन से हमें यह बात सीखाई जाती है। साइंस भी मानता है कि सुबह जल्दी उठने से शरीर को कई सारे ऐसे फायदे मिलते हैं जो कोई चीज नहीं दे सकती। आपका दिमाग, मन और शरीर तीनों स्वस्थ होते हैं और एकसाथ मिलकर काम करते हैं। इन तीनों की मदद से आप किसी भी मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं।

 

आज के लोगों की जीवनशैली ऐसी हो गई है कि सुबह उठना सबसे मुश्किल काम बन गया है। पुराने लोगों की तरह 4 बजे या ब्रह्म मुहूर्त में उठने की बात को भूल जाइए। कई लोग तो ऐसे हैं, जिनकी आंख 4-5 अलार्म बजने के बाद भी नहीं खुलती। वृंदावन वाले स्वामी प्रेमानंद जी महाराज ने इस मुश्किल का हल बताया है।

 

प्रेमानंद जी महाराज ने एक वीडियो में बताया कि सुबह 4 बजे से 6 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है। यह वक्त भजन के लिए लाभदायक है। जो इस वक्त सोया रहेगा, उसे आगे जाकर मानसिक बीमारियां और शारीरिक अस्वस्थता घेर लेगी।

 

प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि सुबह 4 बजे उठने के लिए दो चीज आवश्यक हैं। पहला इच्छा शक्ति और दूसरा नियम। इन चीजों की मदद से आप किसी भी काम को पूरा कर सकते हैं। आपको सोने से पहले मन बना लेना चाहिए कि चाहे कुछ भी हो जाए इस वक्त पर आप बिस्तर छोड़ देंगे।

 

जब आप रोजाना सुबह 4 बजे बिस्तर छोड़ देंगे तो यह नियम शरीर को कुछ ही दिनों में आदत डलवा देगा। एक बार आदत पड़ जाने के बाद शरीर को उठने के लिए अलार्म की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आप एक वक्त के बाद बिस्तर पर लेट ही नहीं पाएंगे।

 

सुबह जल्दी उठने के लिए रात में सोने पर भी ध्यान देना चाहिए। चूंकि जरूरत से कम नींद लेने से भी शरीर पर प्रेशर पड़ने लगता है। इसलिए सोने का वक्त भी थोड़ा जल्दी रखिए ताकि नींद की कमी न हो पाए। इस तरह आपको थोड़े दिन में ही फायदा दिखना शुरू हो जाएगा।

 

विज्ञान के मुताबिक जल्दी सोने के लिए भी आपको नियम का पालन करना चाहिए। रोज रात एक वक्त पर ही सो जाना चाहिए। सोने से 2 घंटे पहले मोबाइल, लैपटॉप चलाना बंद कर दें, हो सके तो किताब पढ़िए। कमरे में अंधेरा रखिए और तापमान हल्का सा ठंडा होना चाहिए।

 

  • ज्यादा ताजगी और फोकस
  • हर जगह समय पर पहुंचना
  • दिमाग की शक्ति बढ़ना
  • योगा और मेडिटेशन के लिए वक्त मिलना
  • मेटाबॉलिज्म तेज होना
  • स्किन ग्लो करना
  • मेंटल हेल्थ में सुधार

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version