मंत्री लखन लाल देवांगन ने लिया त्वरित संज्ञान**
कोरबा।
शहर के पुराना बस स्टैण्ड क्षेत्र में संचालित विदेशी मदिरा दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग पर कोरबा विधायक एवं प्रदेश के आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने त्वरित संज्ञान लिया है। व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर मंत्री श्री देवांगन ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री श्री देवांगन से मुलाकात कर क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पुराना बस स्टैण्ड के समीप स्थित यह मदिरा दुकान घनी आबादी और अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में संचालित हो रही है। आसपास मंदिर, विद्यालय एवं प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। यह क्षेत्र शहर का प्रमुख आवागमन केंद्र भी है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं, विद्यार्थी एवं परिवारों का आना-जाना रहता है।
प्रतिनिधियों का कहना है कि दुकान के कारण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, विवाद एवं अनुचित गतिविधियों की शिकायतें मिलती रहती हैं, जिससे सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों एवं संगठनों ने दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग दोहराई।
मंत्री श्री देवांगन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित आबकारी अधिकारी को टिप्पणी कर आवश्यक परीक्षण एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया और अपेक्षा जताई कि शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
इस संबंध में वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद श्रीमती सुलोचना यादव ने भी समर्थन पत्र दिया है। साथ ही जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रोटरी क्लब कोरबा, मध्य नगरीय व्यापारी संघ, सरस्वती शिशु मंदिर पुराना बस स्टैंड, गुरु सिंह सभा इतवारी बाजार, श्री श्याम मित्र मंडल, श्री पंचदेव मंदिर सेवा समिति, श्री श्वेतांबर जैन समिति एवं श्री राम जानकी मंदिर पुराना बस स्टैंड सहित विभिन्न संगठनों ने भी प्रशासन को पत्र प्रेषित कर दुकान स्थानांतरित करने की मांग की है।
अब आगे की कार्रवाई आबकारी विभाग और जिला प्रशासन के स्तर पर की जानी है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही इस दिशा में ठोस निर्णय सामने आएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Related Posts
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology



