दीपका नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 7, कृष्णानगर में चल रहा रेलवे लाइन विस्तार कार्य अब विकास नहीं बल्कि बुनियादी सुविधाओं के विनाश का पर्याय बनता जा रहा है। रेलवे परियोजना के कारण क्षेत्र की वर्षों पुरानी मुख्य सड़क बाधित होने की कगार पर है, जिससे स्कूल, अस्पताल और बाजार का रास्ता बंद होने का खतरा मंडरा रहा है।
रेलवे पुलियों के बीच सड़क और नाली निर्माण न होने से बारिश में जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या तय मानी जा रही है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो सकता है। वहीं रेलवे लाइन की जद में आ रहे पूर्व दिशा स्थित हनुमान मंदिर को हटाने की तैयारी ने धार्मिक भावनाओं को भी आहत किया है। वार्डवासियों की स्पष्ट मांग है कि मंदिर को तोड़ने से पहले सम्मानपूर्वक किसी अन्य स्थान पर पुनर्स्थापित किया जाए।
स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई है कि सड़क, नाली, वैकल्पिक मार्ग और मंदिर संरक्षण की मांगें पूरी किए बिना रेलवे कार्य आगे बढ़ाना जनहित के साथ खिलवाड़ है। चेतावनी दी गई है कि यदि बुनियादी मांगों की अनदेखी जारी रही तो जनआंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।
अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन और रेलवे प्रबंधन विकास के नाम पर लोगों की रोजमर्रा की ज़िंदगी, आस्था और सुरक्षा को कुचलते रहेंगे, या समय रहते ठोस समाधान निकलेगा?

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version