जून का महीना भारतीय शेयर बाजारों के लिए बड़ा उथल-पुथल भरा रहा. 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले एग्जिट पोल के अनुमान से मार्केट में बड़ी तेजी आई लेकिन नतीजे वाले दिन मोदी सरकार को बहुमत नहीं मिलने के कारण बाजार बुरी तरह गिर गया. हालांकि, तीसरी बार सत्ता में आने के बाद स्टॉक मार्केट फिर चढ़ा और रिकॉर्ड हाई बनाया. इस दौरान कई निवेशकों ने पैसा गंवाया तो कुछ इन्वेस्टर्स ने जमकर पैसा छापा. देश के दिग्गज निवेशकों ने जून में बाजार से अच्छी कमाई की. हैरान करने वाली बात है कि इनमें झुनझुनवाला और दमानी जैसे मशहूर निवेशक का नाम नहीं है बल्कि अन्य इन्वेस्टर्स हैं.
अनुज सेठ, मनीष जैन, विजय केडिया और आकाश भंसाली समेत 15 ऐसे निवेशक हैं जिन्होंने अप्रैल से जून तिमाही में शेयर बाजार से जमकर पैसा छापा. वहीं, झुनझुनवाला एंड फैमिली, आशीष कोचलिया, तेजस त्रिवेदी और विश्वास अंबालाल पटेल के इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में गिरावट देखने को मिली. ईटी की रिपोर्ट में प्राइमइंफोबेस डॉटकॉम के हवाले से यह आंकड़े सामने आए हैं. आइये आपको बताते हैं इन दिग्गज निवेशकों के इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो की साइज क्या


