Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
राज्यभर में नियुक्तियां जारी, लेकिन बिलासपुर संभाग की नगर निकायों में आदेश नहीं होने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के कई नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में एल्डरमैन नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि बिलासपुर संभाग की किसी भी नगरीय निकाय में अब तक नियुक्तियां नहीं होने से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अन्य संभागों की तरह बिलासपुर में भी जल्द नियुक्तियां होनी चाहिए। वहीं विपक्ष भी सरकार से इस देरी…
छत्तीसगढ़ में सरकार नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी है। नव नियुक्त एल्डरमैन संगठन और कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। सबसे चौंकाने वाला नाम रायपुर नगर निगम में नव नियुक्त एल्डरमैन की सूची में शामिल हैं जिसे पूर्व महापौर करीबी माना जाता है। जारी सूची के तहत रायपुर नगर निगम में 11 एल्डरमैनों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा राज्य की विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। गुरुवार को जारी सूची में जिन्हें एल्डरमैन नियुक्त किया गया है, उनकी सूची इस प्रकार है:- देखें सूची:–
कोरबा। दर्री स्थित इरेक्टर हॉस्टल भवन में कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब दर्री के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर नवपदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, उप सचिव हरीश तिवारी तथा कार्यकारिणी सदस्य नवाब हुसैन, राजेश मिश्रा और आकाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेस क्लब दर्री के संरक्षक सुधीर जैन एवं अध्यक्ष…
ईएसी-पीएम के वर्किंग पेपर में 170 सीटों के पुनर्गठन का सुझाव, 2027 की जनगणना के बाद लागू हो होने की संभावना नई दिल्ली। देश में लोकसभा सीटों के परिसीमन को लेकर प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) ने एक नया और महत्वपूर्ण मॉडल प्रस्तावित किया है। वर्किंग पेपर के अनुसार वर्तमान 543 लोकसभा सीटों को बढ़ाकर 824 करने की सिफारिश की गई है। इसका उद्देश्य बढ़ती आबादी के अनुरूप बेहतर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना और उत्तर-दक्षिण राज्यों के बीच परिसीमन को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद का संतुलित समाधान निकालना है। यह रिपोर्ट ईएसी-पीएम की सदस्य डॉ. शमिका…
मानसिक रोगियों की बैरक में हुआ हमला, 250 कैदियों के बीच वारदात से मचा हड़कंप बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सेंट्रल जेल में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। जेल के भीतर एक सजायाफ्ता कैदी ने अपने ही साथी कैदी पर पत्थरनुमा स्लैब से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल कैदी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नीलू जगत (27 वर्ष), पिता देवलाल, निवासी ग्राम दमनपुर, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के रूप…
बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण से मिली बड़ी सफलता, जेम क्वालिटी हीरों ने बढ़ाई उम्मीदें रायपुर/महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से खनिज क्षेत्र के लिए एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। सरायपाली क्षेत्र के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में किए गए वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान 200 टन खनिज सामग्री की प्रोसेसिंग से पांच हीरे प्राप्त हुए हैं। इनका कुल वजन 1.22 कैरेट है। विशेषज्ञ इसे राज्य और देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं, क्योंकि इससे क्षेत्र में बड़े हीरा भंडार मिलने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं। एनएमडीसी और छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सीएमडीसी) की संयुक्त कंपनी…
आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस में रणनीतिक बदलाव की अटकलें छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पार्टी के भीतर और राजनीतिक गलियारों में इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नेतृत्व विपक्ष की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कुछ बड़े फैसले ले सकता है। चर्चाओं के केंद्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरणदास महंत का नाम भी बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि हाल ही में उनकी राहुल गांधी से…
बेमेतरा: योग दिवस के मौके पर जहाँ लोग अपनी सेहत सुधारने में लगे थे, वहीं छत्तीसगढ़ के एक माननीय नेताजी का ‘पारा’ अचानक सातवें आसमान पर पहुँच गया। वजह? योगासन नहीं, बल्कि कार्यक्रम में लगा वो बड़ा सा पोस्टर था, जिसमें से उनका चेहरा ही गायब कर दिया गया था! फोटो नहीं लगने से नाराज़ नेताजी ने ऑन-कैमरा अपना दर्द बयां करते हुए कहा, “हम हमारे जिले के इकलौते… और यहाँ आए तो देखा कि पोस्टर में हमारी फोटो ही नहीं है! ये सब हमें नीचा दिखाने के लिए जानबूझकर किया गया है।”
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृहद योग शिविर में किया सहभागिता, स्वस्थ जीवन और भारतीय संस्कृति के संदेश को किया मजबूत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आयोजित वृहद योग जागरूकता शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे “12 साल बेमिसाल – विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं,…
कोरबा। पूर्व राजस्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल ने पत्रकार हित में एक संवेदनशील और सराहनीय पहल करते हुए ऐसी घोषणा की है, जिसकी पूरे पत्रकार जगत में चर्चा हो रही है। उन्होंने प्रेस क्लब कोरबा के किसी भी सदस्य पत्रकार के आकस्मिक निधन की स्थिति में उसके परिवार को 25 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने का ऐलान किया है। यह घोषणा केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि पत्रकारों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश देती है। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
Editor: कन्हैया सोनी
Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
