Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
रात की ड्यूटी पर था 25 वर्षीय विनोद सोनवानी, सुबह पिता पहुंचे तो अंदर से नहीं मिला जवाब; घटनास्थल से कुछ आपत्तिजनक सामान भी जब्त कोरबा। जिला कलेक्ट्रेट के पास स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यालय में सोमवार सुबह एक सुरक्षा कर्मी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विनोद सोनवानी के रूप में हुई है, जो आरा मशीन क्षेत्र का निवासी था और एलआईसी कार्यालय में नाइट शिफ्ट में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत था। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।…
भाजपा नेता शाकिर अंसारी का तंज— “क्या जोगेश लांबा का समर्थक होना गुनाह है, या मुस्लिम होना?” कोरबा। नगर निगम में एल्डरमैन नियुक्ति के बाद भारतीय जनता पार्टी के भीतर दबे असंतोष की आवाज अब खुलकर सामने आने लगी है। जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं को लंबे समय से उम्मीद थी कि संगठन उनके समर्पण का सम्मान करेगा, वे अब अपनी नाराज़गी सार्वजनिक रूप से व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा नेता शाकिर अंसारी ने बातचीत में कहा कि वह वर्ष 2001 से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में लगातार संगठन के लिए काम कर रहे हैं।…
बरसात और तेज धूप में खुले आसमान के नीचे ड्यूटी दे रहे जवान, स्थायी शेड व सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने की उठी मांग कोरबा। शहर में हाल ही में हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर प्रमुख चौक-चौराहों पर सक्रिय नजर आने लगी है। जिन स्थानों पर पहले लंबे समय तक ट्रैफिक जवान दिखाई नहीं देते थे, वहां अब उनकी नियमित तैनाती देखी जा रही है। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। हालांकि, ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ-साथ जवानों की कार्य परिस्थितियों पर भी ध्यान देने…
राताखार वार्ड में जिम्मेदारी एक ही परिवार में रहने पर कार्यकर्ताओं के बीच शुरू हुई चर्चा। कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के सर्वमंगला मंडल में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पहले दिनेश झा राताखार वार्ड के संयोजक रहे और वर्तमान में वे सर्वमंगला मंडल के उपाध्यक्ष हैं। अब उनके छोटे भाई सुरेश झा को राताखार वार्ड का संयोजक बनाया गया है। एक ही परिवार के दो सदस्यों के पास लगातार संगठनात्मक जिम्मेदारियां रहने को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा है। उनका कहना है कि पार्टी में लंबे समय से सक्रिय…
स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के चर्चित नारे की फिर हुई चर्चा, विधायकों और अफसरों को रियायती दर पर सरकारी भूखंड देने की नीति पर उठे सवाल। रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का दिया गया नारा “अमीर धरती के गरीब लोग” आज भी अक्सर चर्चाओं में सुनाई देता है। इस नारे के जरिए जोगी ने राज्य की प्राकृतिक संपदा और आम लोगों की आर्थिक स्थिति के बीच मौजूद विरोधाभास को उजागर करने की कोशिश की थी। अब इसी नारे को आधार बनाकर सरकारी जमीन आवंटन की नीति पर सवाल उठाए जा रहे हैं। राजनीतिक और…
नगर निगम आयुक्त का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 70 वार्डों की विकास, निर्माण और जनसुविधाओं की निगरानी इंजीनियरों को सौंपी गई। रायपुर। राजधानी रायपुर नगर निगम में विकास कार्यों में तेजी और जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। नगर निगम आयुक्त ने शहर के सभी 70 वार्डों के लिए इंजीनियरों को वार्ड प्रभारी नियुक्त कर दिया है। अब सफाई व्यवस्था को छोड़कर निर्माण, मरम्मत, पाइप लाइन, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, जलापूर्ति, अवैध निर्माण, प्रधानमंत्री आवास सहित लगभग सभी विकास कार्यों की निगरानी संबंधित इंजीनियर करेंगे। बताया गया है कि नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक…
5 जुलाई को रायपुर से सड़क मार्ग से आएंगे कोरबा, दो शोक कार्यक्रमों में शामिल होकर शाम को लौटेंगे रायपुर। कोरबा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी 5 जुलाई (रविवार) को एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचेंगे। पार्टी द्वारा जारी अधिकृत दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12 बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे और लगभग 3 बजे कोरबा पहुंचेंगे। कोरबा प्रवास के दौरान अमित जोगी सबसे पहले पटेलपारा स्थित स्वर्गीय श्रीमती हेमा राकेचा की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे वे पुराना बस स्टैंड स्थित अनंत…
कोरबा। नगर निगम के लिए एल्डरमैन की नियुक्ति सूची जारी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के भीतर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। कार्यकर्ताओं के बीच सबसे अधिक चर्चा इस बात को लेकर है कि लगभग एक वर्ष पहले जिस परिवार के एक सदस्य को भाजपा जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी, अब उसी परिवार के जीजा को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद संगठन के भीतर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ कार्यकर्ता इसे पार्टी नेतृत्व का निर्णय बताते हुए स्वागत कर रहे हैं, जबकि कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और लंबे समय से दावेदारी…
आगामी कार्यक्रमों, जनहित के मुद्दों और संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर वरिष्ठ नेताओं ने किया विचार-विमर्श। कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री ने शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष के निवास कार्यालय पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। भेंट के दौरान गोपाल मोदी ने पूर्व मंत्री ननकीराम…
जिलाध्यक्ष बनने के बाद बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर फोकस, भिलाई बाजार मंडल डिजिटल प्रशिक्षण अभियान में बना मिसाल। कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन लगातार नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विशेष जोर देते हुए भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण महाअभियान (DLP) जिले में तेजी से गति पकड़ रहा है। इसका सबसे प्रभावी उदाहरण भिलाई बाजार मंडल में देखने को मिल रहा है, जहां बूथ स्तर तक डिजिटल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संचालित किया…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
Editor: कन्हैया सोनी
Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
