Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर गुजरात के डोडियापाड़ा में आयोजित भव्य जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनजातीय समाज से आते हैं और वे वहां का कायाकल्प कर रहे हैं।” प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि वह हाल ही में छत्तीसगढ़ गए थे, जहाँ शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर शानदार और भव्य जनजातीय संग्रहालय का निर्माण किया गया है, जो जनजातीय विरासत और गौरव का प्रतीक है। — PM मोदी बोले—‘आदिवासी…
रेलवे प्रशासन ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में स्टेशनों के प्रबंधन और विकास मॉडल में बड़ा बदलाव शुरू कर दिया है। रेलवे अब स्टेशन की देखरेख, सुविधाएं और अंदरूनी व्यवस्थाएं निजी कंपनियों के हवाले करने की तैयारी में है। इसके साथ ही रेलवे अपनी खाली पड़ी जमीनें 35 साल की लीज पर डवलपर्स और उद्योगपतियों को देकर राजस्व बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव से स्टेशन अधिक आधुनिक बनेंगे और युवाओं के लिए विभिन्न रोजगार अवसर भी पैदा होंगे। — पीपीपी मॉडल पर स्टेशन की जिम्मेदारी प्रधान…
कोरबा। जिला कांग्रेस कार्यालय टी.पी. नगर, कोरबा में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर 14 नवंबर, शुक्रवार सुबह 11 बजे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव एवं मनोज चौहान ने कांग्रेस परिवार के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से कार्यक्रम में समय पर पहुँचने का आग्रह किया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण निम्न संगठनों और प्रतिनिधियों को दिया गया है— जिला कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल युवा कांग्रेस पार्षद एवं पूर्व पार्षद इंटक अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, अजाक एवं अजजा प्रकोष्ठ ब्लॉक,…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से लंबित जिलाध्यक्षों की नई सूची अब अंतिम चरण में पहुँच गई है। सूत्रों के अनुसार, 15 नवंबर के बाद किसी भी दिन 41 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की जा सकती है। नारदमुनि न्यूज पहले ही बता चुका था कि बिहार चुनाव संपन्न होने के बाद ही सूची जारी होगी, और अब कांग्रेस हाईकमान ने संकेत दे दिए हैं कि पंजाब और उत्तराखंड की तर्ज़ पर अगले चार दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ के नाम भी फाइनल कर दिए जाएंगे। इस बार बड़े बदलाव तय कांग्रेस संगठन में इस बार व्यापक स्तर पर फेरबदल…
कोरबा। युवा नेता गुलाम मोहम्मद मेमन ने कोरबा जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे स्क्रैप/कबाड़ कारोबार को बंद कराने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। गुलाम मेमन ने ज्ञापन में कहा कि कोरबा जिले में अनेक क्षेत्रों—रतियारपारा, दर्री बाजार, दर्री क्षेत्र, जंगालगांव, राजाबहार, खरसिया, एसईसीएल क्षेत्र आदि में बिना अनुमति के कबाड़ का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इन कबाड़ दुकानों में चोरी का सामान खरीदा-बेचा जा रहा है, जिससे अपराधों को बढ़ावा मिल रहा है और प्रशासन को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित थानों द्वारा इस…
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सोने का बड़ा खनिज भंडार मिलने की पुष्टि हुई है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने बसना तहसील के करणखोल-राचपालपुर क्षेत्र में 302.1 किलोग्राम सोने और संबद्ध आधार धातुओं का अनुमान लगाया है। करीब 150 हेक्टेयर क्षेत्र में हुए जी-3 स्तर के अन्वेषण में सोने की सांद्रता 0.06 से 0.24 PPM तक मिली है। दो नमूनों में यह 0.1 PPM से अधिक पाई गई। इस ब्लॉक की नीलामी केन्द्र सरकार की एजेंसी MSTC के माध्यम से की जा रही है। देश-विदेश की कई नामी कंपनियों ने सोना एवं बेस मेटल्स की खदान में रुचि दिखाई है।…
छत्तीसगढ़ सरकार एक बार फिर आम जनता को बड़ी राहत देने जा रही है। बिजली बिल हाफ योजना के दायरे को 100 यूनिट से बढ़ाकर 200 यूनिट तक करने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे प्रदेश के करीब 14 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संकेत दिया है कि प्रस्ताव जल्द ही मंजूर हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक बिजली विभाग ने संशोधित प्रस्ताव को तैयार कर CM सचिवालय भेज दिया है। मंजूरी मिलने पर 200 यूनिट तक हाफ बिल लागू होगा, जिससे उपभोक्ताओं के मासिक बिल में लगभग ₹420 से ₹435 की सीधी…
कोरबा। शहर की बदहाल और जर्जर सड़कों को लेकर आज जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नत्थूलाल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौमाता चौक, सीतामणी में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए नत्थूलाल यादव ने कहा कि कोरबा शहर सहित आसपास के मुख्य मार्गों की हालत बेहद खराब है, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने अब तक स्थिति सुधारने के लिए पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि नगर निगम की जिम्मेदारी होने के बावजूद मरम्मत और निर्माण का काम उपेक्षित पड़ा हुआ है। यादव ने विशेष रूप से गोपालपुर- कटघोरा मार्ग, सीतामणी-उरगा मार्ग, चांपा मार्ग एवं सरवमंगला से कुसमुण्डा मार्ग…
सियासी गलियारों में इन दिनों हवा कुछ ज़्यादा तेज़ चल रही है। चर्चा यह कि दिसंबर आते-आते मंत्रिमंडल में “सर्जरी” होने वाली है—किसी के विभाग की चीर-फाड़, किसी की कुर्सी की छुट्टी, तो किसी को नई चमकदार जिम्मेदारी। अब ये सर्जरी बगैर बेहोशी के होगी या सीधे ऑपरेशन थिएटर में, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं! मज़ेदार यह कि इस तरह की अफ़वाहों की न कोई पुष्टि करता है, न कोई खंडन। लेकिन खबरें ऐसे फैलती हैं जैसे किसी ने व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी से स्पेशल डिग्री ले रखी हो। इसी वजह से बाज़ार में हर तीसरा आदमी सिर्फ एक ही सवाल…
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय क्षेत्रों में अब बिना अनुमति कोई भी व्यापार नहीं किया जा सकेगा। गुमटी, ठेला या मोबाइल वाहनों के माध्यम से व्यवसाय करने वालों को भी लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। राज्य सरकार ने नगर पालिका प्रशासन अधिनियम 2025 के तहत नए नियम लागू किए हैं, जिसके अनुसार हर व्यापारी को निर्धारित शुल्क जमा कर लाइसेंस प्राप्त करना होगा। नगर निगम क्षेत्रों में गुमटी-ठेले वालों के लिए यह शुल्क 250 रुपए प्रति माह, वहीं नगर पंचायतों में 100 रुपए प्रति माह तय किया गया है। मोहल्लों, कालोनियों, चौराहों और व्यावसायिक इलाकों में व्यापार करने के लिए अलग-अलग शुल्क…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
