Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
कोरबा, 23 नवंबर 2025। लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान जिले में पूरी गंभीरता और सुचारू व्यवस्था के साथ जारी है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में यह अभियान व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) नागरिकों तक पहुँचकर मतदान से संबंधित दस्तावेज़ और आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। शहर के भाग क्रमांक 176 में बीएलओ श्रीमती मालती सारथी और मितानीन लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित कर रही हैं। श्रीमती सारथी न केवल…
कोरबा। कोरबा की राजनीति में भीष्म पितामह के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व सांसद स्व. डॉ. बंशीलाल महतो की छठी पुण्यतिथि पर गीतांजलि भवन, पुराना बस स्टैंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने डॉ. महतो के जीवन मूल्यों और उनकी सेवाभावना को याद किया। स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, रेडक्रॉस सोसायटी और न्यू कोरबा हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से आपातकालीन चिकित्सा जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें हार्ट स्ट्रोक, ब्रेन हेमरेज सहित गंभीर बीमारियों के लक्षण और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी…
कोरबा के पूर्व सांसद, शिक्षाविद् और गरीबों के भगवान कहलाने वाले डॉ. बंसीलाल महतो की पुण्यतिथि पर आज पूरे प्रदेश में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जा रहे हैं। वे सिर्फ एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि एक ऐसे चिकित्सक थे जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया। डॉ. महतो की पहचान एक गरीब–हितैषी चिकित्सक के रूप में भी थी। वे अपने क्लीनिक में गरीबों का सिर्फ 20 रुपये में इलाज करते थे। दूर–दराज के गांवों से लेकर शहर के प्रतिष्ठित लोग भी इलाज के लिए उन्हीं के पास आते थे। उनकी सरलता, सेवा भावना और जनता से जुड़ाव ने उन्हें…
रायपुर में 3 दिसंबर को होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है, लेकिन टिकट बिक्री ने फैंस को बड़ा निराश किया है। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेले जाने वाले इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के टिकट शनिवार शाम 5 बजे ऑनलाइन बिक्री शुरू होते ही मात्र 30 मिनट में सोल्ड आउट हो गए। टिकट इतनी जल्दी बिकने के बाद कई संदेहजनक सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी सामने आई है कि रेलवे टिकट दलालों ने 200 से अधिक मैच टिकट खरीद लिए, जिनमें सिल्वर से लेकर कॉरपोरेट बॉक्स तक की श्रेणियाँ…
कोरबा में एक शादीशुदा महिला ने पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी आरक्षक पवन चंद्रा के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी यातायात थाने में पदस्थ था और FIR दर्ज होते ही फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। पीड़िता ने अपनी दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी पहचान आरक्षक पवन चंद्रा से पहले से थी। इसी जान–पहचान के बहाने आरक्षक ने महिला से नजदीकियां बढ़ाई और फिर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी…
युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सह–सचिव प्रीति मांझी के विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर संगठन ने कड़ा कदम उठाया है। दरअसल, प्रीति मांझी ने एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा को “लाल सलाम कामरेड हिडमा” लिखते हुए श्रद्धांजलि दी थी। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजनीति गर्मा गई। छत्तीसगढ़ भाजपा ने कांग्रेस पर “अर्बन नक्सल तैयार करने” तक के आरोप लगा दिए। मामला बिगड़ता देख प्रीति मांझी ने सफाई दी कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया है। उन्होंने कहा— > “मैं गांधीवादी विचारधारा की हूं, हिंसा का समर्थन नहीं करती।” लेकिन युवा…
1600 करोड़ का बजट… फिर भी सड़कें गड्ढों में! युवा कांग्रेस ने बालको में गरजकर दी चेतावनी—अब होगा बड़ा आंदोलन” कोरबा। जिला युवा कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह के नेतृत्व में भदरापारा चौक, बालको में खराब और गड्ढों से भरी सड़कों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विकास सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस पिछले एक महीने में कोरबा के पांच अलग-अलग स्थानों पर उग्र आंदोलन कर चुकी है, लेकिन निगम प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। शहरवासी बेहद नाराज हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने बताया कि सड़क मरम्मत और…
जांजगीर-चांपा। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती मुलाकातों तक पहुंची, लेकिन एक होटल में हुई घटना ने नौजवान की जिंदगी ही खत्म कर दी। मामला जांजगीर-चांपा के कालिका होटल का है, जहां जावलपुर निवासी कृशचंद देवांगन अपनी बिर्रा की रहने वाली प्रेमिका के साथ रुका था। जानकारी के अनुसार, दोनों पहले भी 2-3 बार मिल चुके थे। इस बार होटल में संबंध बनाते समय युवक अचानक गिर पड़ा और बेहोश हो गया। प्रेमिका ने होटल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरी जांच में युवक…
अंबिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में वे कार्यकर्ताओं के बीच बेहद सहज, आत्मीय और मिलनसार अंदाज़ में सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। पार्टी की ओर से किए गए पोस्ट में कहा गया कि अध्यक्ष जी का स्वभाव ही ऐसा है— जहाँ पहुँचते हैं, वहाँ गर्मजोशी और अपनापन अपने आप फैल जाता है। मंच हो या मैदान, वे हर कार्यकर्ता से मुस्कुराकर मिलते हैं, बातें करते हैं और सेल्फी लेकर हर किसी को खास महसूस कराते हैं। उनकी यही सरलता,…
प्रदेश में अब प्ले स्कूलों की मनमानी पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी प्ले स्कूल बिना जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में पंजीयन कराए संचालित नहीं होगा। नई व्यवस्था के अनुसार: 3 साल से कम उम्र के बच्चों को अब प्ले स्कूल में प्रवेश नहीं मिलेगा। स्कूल का समय 3 से 4 घंटे का ही होगा। हर प्ले स्कूल को सरकार की गाइडलाइन का अनुपालन करना होगा। बिना पंजीयन चल रहे कई प्ले स्कूलों पर अब कार्रवाई तय मानी जा रही है। — 📌…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
