Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
कोरबा, 25 अक्टूबर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा कोयला खदान विस्तार परियोजना एक बार फिर विवादों में है। बीते दिनों भू-विस्थापित परिवारों पर हुए लाठीचार्ज और उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस कार्रवाई को “लोकतंत्र और मानवाधिकारों पर कलंक” बताया है। जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा कि वर्षों से अपनी जमीन और पुनर्वास अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे ग्रामीणों पर बल प्रयोग अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि खदान प्रबंधन ने संवाद के बजाय दमन का रास्ता चुना है,…
कोरबा — सतनाम समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने समाज के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि जय सतनाम समाज के नवीन नेतृत्व में नई ऊर्जा और उत्साह की झलक दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और समानता के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना ही इस नेतृत्व का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कोरबा का सतनाम समाज हमेशा से सामाजिक एकता, सद्भाव और…
छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बयान पर तीखा पलटवार किया है। सिंहदेव ने कहा, “अजय चंद्राकर का आभार, मैं एक दिन का मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा है, बनाया नहीं, तो मैं तैयार हूं। वे शपथ ग्रहण की तैयारी करें।” सिंहदेव ने आगे कहा, “मुझे भरोसा है कि अजय चंद्राकर ने गवर्नर साहब और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बात कर ली होगी — एक का इस्तीफा और दूसरे की मंजूरी के लिए। शपथ ग्रहण अजय चंद्राकर के घर में होगा।” उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अजय चंद्राकर सुलझे हुए…
👉 “सरकार ने सराहा कोरबा मॉडल, अब अन्य जिलों में भी लागू होगा यह सिस्टम” रायपुर में हुई कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में कोरबा जिले के कार्यों की जमकर सराहना हुई। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में कोरबा ने प्रदेशभर में मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक में कहा कि “कोरबा का प्रदर्शन उत्कृष्ट है और इसे अन्य जिलों के लिए आदर्श मॉडल के रूप में अपनाया जा सकता है।” कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि जिले में बैगा और कोरवा जैसी विशेष पिछड़ी जनजातियों के बीच सूर्य घर योजना को प्राथमिकता से लागू किया जा रहा…
ट्रिपल सरकार में भी मौन प्रशासन, दीनदयाल भवन पर व्यावसायिक कब्ज़ा जारी भाजपा की ट्रिपल सरकार में आखिर हो क्या रहा है? यह बात सर्वविदित है कि ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में नगर निगम द्वारा पंडित दीनदयाल सांस्कृतिक भवन का निर्माण किया गया है। जिस भवन का नाम जनसंघ के आदर्श — अर्थात् भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक प्रतीक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया है — वह अब इस शहर के एक धनपति ठेकेदार द्वारा निगम अधिकारियों से सांठगांठ कर विगत लंबे समय से ठेके पर लेकर अपना व्यावसायिक संचालन कर रहा है। लेकिन इस ठेकेदार की हिम्मत…
कोरबा। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम कंवर द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच के लिए संपायुक्त द्वारा गठित समिति कोरबा पहुंच चुकी है। टीम ने जांच शुरू कर दी है। यह जांच कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के स्थानांतरण और शांतिपूर्ण धरना को रोकने से जुड़े विवाद पर की जा रही है। ननकीराम कंवर ने डीजीपी को पत्र लिखकर कलेक्टर अजीत वसंत और अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण धरना को रोकने के लिए दोनों अधिकारियों ने साजिश रची, जिससे उनकी छवि को नुकसान हुआ और आंदोलन को गलत तरीके…
📍कोरबा से नारद मुनि न्यूज़ की खास बातचीत कोरबा। कुछ साल पहले पुलिस विभाग से रिटायर हुए पूर्व पुलिस निरीक्षक चंद्रमा सिंह राजपूत आज भी अपनी ईमानदार और सख़्त कार्यशैली के लिए लोगों के बीच याद किए जाते हैं। अब रिटायरमेंट के बाद वे परिवार और समाज को समय दे रहे हैं। उनकी धर्मपत्नी संजू सिंह राजपूत इस समय कोरबा नगर निगम की महापौर हैं, और यह बात खुद चंद्रमा सिंह राजपूत के लिए गर्व की है। नारद मुनि न्यूज़ से खास बातचीत में उन्होंने कहा — > “रिटायरमेंट के बाद जीवन शांत और सुकून भरा हो गया है। अब…
कोरबा। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कोरबा जिला पर्यवेक्षक डॉ. आर. सी. खुटिया ने गुरुवार, 9 अक्टूबर को सेवादल, कटघोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और दीपका ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठकों का आयोजन किया। पहली बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में सेवादल कार्यकर्ताओं के साथ हुई, जहां शहर सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे और ग्रामीण अध्यक्ष रामनारायण रजक ने डॉ. आर. सी. खुटिया का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. खुटिया ने कहा — > “सेवादल कांग्रेस पार्टी की मातृ संगठन और उसकी रीढ़ की हड्डी है। पार्टी की शक्ति और स्थिरता सेवादल की एकता और अनुशासन पर…
कोरबा शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर अब जनप्रतिनिधि भी खुलकर सामने आ गए हैं। नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि शहर के मुख्य प्रवेश मार्गों की मरम्मत 7 दिनों के भीतर नहीं की गई, तो आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। सभापति ने कहा कि गौ माता चौक, ईमलीछापर चौक और कटघोरा रोड की सड़कों की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इन मार्गों पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं और दुर्घटनाओं की घटनाएं आम हो गई…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी अब आसान नहीं रही। इस बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नया नियम लागू किया है। अब जिलाध्यक्ष बनने के इच्छुक नेताओं को पार्टी पर्यवेक्षक के सामने तीन पन्नों का विस्तृत आवेदन देना होगा, जिसमें 12 बिंदुओं पर जानकारी देनी होगी। इन सवालों में दावेदारों से पूछा जाएगा कि उन्होंने पार्टी के लिए क्या काम किए हैं, संगठन को कैसे मजबूत किया, अपने कार्यकाल में कौन-कौन से अभियान चलाए, और क्यों उन्हें जिले की कमान सौंपी जानी चाहिए। आवेदन में व्यक्तिगत जानकारी के साथ राजनीतिक, संगठनात्मक और…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
