Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
मालखरौदा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। कान की बाली, नए कपड़े और नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने 20 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप किया। हैरानी की बात यह है कि इस जघन्य अपराध में दो महिलाएं भी बराबर की साझेदार रहीं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों और अपराध में सहयोग करने वाली दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के माता-पिता हैदराबाद में मजदूरी करते हैं और वह गांव में अपने बुजुर्ग दादा-दादी के साथ रहती…
कोरबा छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में कोरबा से पार्टी के सक्रिय और भरोसेमंद चेहरों में शामिल जावेद मेमन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। जावेद मेमन को कोरबा के केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के करीबी माने जाने वाले नेताओं में गिना जाता है। वे लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। इससे पहले वे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके…
दंतेवाड़ा में पदस्थ महिला DSP कल्पना वर्मा पर लव-ट्रैप का आरोप लगाने वाले रायपुर के होटल कारोबारी दीपक अंबेडकर टंडन का एक पुराना लेकिन बेहद सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में टंडन को कुछ लोग बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि बकाया रकम नहीं चुकाने पर उसे कपड़े उतरवाकर नग्न किया गया और बेल्ट, थप्पड़ व लात-घूंसे मारे गए। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो कुछ साल पुराना है और लेन-देन के विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। DSP पर गंभीर आरोप लगाने के बाद यह वीडियो दोबारा वायरल हुआ…
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत ने रविवार को एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। सदन की कार्यवाही राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’ के बिना शुरू हुई, जिस पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने कड़ा ऐतराज जताया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने इसे छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संवैधानिक परंपराओं के खिलाफ बताते हुए राज्य की अस्मिता और राजकीय मर्यादा का सीधा अपमान करार दिया है। अमित जोगी ने कहा कि विधानसभा, जो लोकतंत्र और जनता की आस्था का सर्वोच्च मंच है, वहां राष्ट्रगान और राज्यगीत की अनदेखी कोई छोटी चूक नहीं,…
भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर यह स्पष्ट संकेत दिया है कि संगठन अब भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखकर नेतृत्व तैयार कर रहा है। यह नियुक्ति केवल संगठनात्मक संतुलन नहीं, बल्कि उस रणनीति का हिस्सा है जिसमें अनुभव के साथ ऊर्जा और प्रशासनिक क्षमता का मेल दिखता है। नितिन नवीन ने अब तक मंत्री और संगठन के विभिन्न दायित्वों में रहते हुए प्रशासनिक दक्षता और सांगठनिक कौशल का प्रदर्शन किया है। बिहार में उनकी भूमिका और पार्टी के भीतर उनकी स्वीकार्यता इस निर्णय की पृष्ठभूमि को मजबूत करती है। यही कारण…
छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के वरिष्ठ, कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित अधिकारी आईपीएस प्रखर पांडेय का रविवार की शाम लगभग 4:15 बजे रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें भिलाई से रायपुर लाया गया था, जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से प्रदेश के पुलिस महकमे और प्रशासनिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय श्री पांडेय वर्तमान में पुलिस मुख्यालय, रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), सीआईडी के पद पर पदस्थ थे। अपने लंबे और प्रतिष्ठित सेवाकाल में उन्होंने कबीरधाम,…
रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन, जो दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और लव ट्रैप जैसे गंभीर आरोप लगाकर सुर्खियों में आए थे, अब खुद कानूनी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। कोरबा जिले के कटघोरा न्यायालय ने दीपक टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दरअसल, कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र सिंह ने टंडन पर करीब 27–28 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। यह मामला साल 2020 से कोर्ट में लंबित है। कोर्ट के बार-बार आदेश के बावजूद दीपक टंडन पेश नहीं हुआ, न ही पुलिस के सामने हाजिर हुआ।…
वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत आज दिल्ली में कांग्रेस की महारैली होने जा रही है। देश भर से कांग्रेस के सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राजधानी पहुंच चुके हैं। छत्तीसगढ़ से भी पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय सहित सभी विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में महारैली शुरू होने वाली है। हालांकि, सियासी गलियारों में चर्चा यह नहीं है कि रैली कितनी बड़ी होगी, बल्कि यह है कि क्या इस रैली से कांग्रेस की…
पेपर नहीं, पूरा सिस्टम बेचने निकला था! भर्ती परीक्षा के सौदे में ‘ऑल-इन-वन’ कारोबारी टंडन फिर बेनकाब
कोरबा – जिस देश में बच्चे रात-रात भर पढ़कर भर्ती परीक्षा की तैयारी करते हैं, वहीं कारोबारी टंडन जैसे लोग “सिलेक्शन होम डिलीवरी” का ठेका लिए घूमते नजर आ रहे हैं। दो करोड़ कैश, ज्वेलरी और अब भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र बेचने के आरोपों में घिरे टंडन की फाइलें ऐसी खुल रही हैं, जैसे कोई पुराना भ्रष्टाचार पैकेज हो — हर पन्ने पर नया खुलासा। सूत्र बताते हैं कि टंडन ने शंकरनगर चौक पर रात के अंधेरे में पीड़ित को बुलाया और बड़े आत्मविश्वास से कहा— “पेपर चाहिए तो पैसा रखो, सिलेक्शन हम संभाल लेंगे।” 10वीं-12वीं से लेकर भर्ती परीक्षाओं…
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र से सामने आई तिहरी हत्या की वारदात ने पूरे प्रदेश को दहला दिया है। तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लाख रुपये को 2 करोड़ 50 लाख रुपये बनाने का लालच देकर तीन लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस अंधविश्वास और लालच से जुड़ी खौफनाक साजिश का पर्दाफाश करते हुए मुख्य तांत्रिक सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में गठित विशेष…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
Editor: कन्हैया सोनी
Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
