Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
कोरबा = जिले समेत पूरे प्रदेश को दहला देने वाले तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस जांच ने सनसनीखेज़ खुलासा किया है। पैसे को कई गुना करने का झांसा देकर तंत्र-मंत्र की आड़ में रची गई इस वारदात में पुलिस ने 6 आरोपियों को नामजद करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामले की परतें खोलने के लिए आरोपियों को घटनास्थल ले जाकर सीन ऑफ क्राइम का रिक्रिएशन भी कराया गया। जांच में सामने आया है कि बरबसपुर क्षेत्र के ग्राम कुदरी स्थित कबाड़ कारोबारी अशरफ मेमन के फार्म हाउस में 5 लाख रुपये को 50 गुना करने की…
दंतेवाड़ा में पदस्थ महिला डीएसपी कल्पना शर्मा पर ब्लैकमेल करने और दो करोड़ रुपए नहीं लौटाने समेत कई और गंभीर आरोप लगाकर चर्चा में आया होटल कारोबारी दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन कोरबा के कोयला व्यवसाय से नाम कमा चुका है। 2022 में उस पर 27 लाख रुपए की धोखाधड़ी का अपराध दर्ज होने के बाद मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। कोरबा न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। संकेत मिले हैं कि आने वाले दिनों में पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन 10–15 साल पहले कोरबा में फोटो…
कोरबा में शुरू हुआ मामला पहले-पहल एक साधारण “पैसा दोगुना करने वाले तांत्रिक” के झांसे जैसा लग रहा था। लेकिन जैसे-जैसे सच्चाई परत दर परत खुलती गई, पूरा घटनाक्रम किसी डरावनी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं निकला। आरोपी ने तीनों पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि एक खास तांत्रिक क्रिया से उनकी रकम रातों-रात करोड़ों में बदल जाएगी—और यही विश्वास उनकी मौत की वजह बन गया। जब पुलिस ने शवों को देखा, तो खुद अधिकारी भी स्तब्ध रह गए। तीनों के मुंह में नींबू ठूंसा गया था, गले में नारियल अटका था और रस्सी से कसकर बांधकर उन्हें ‘तंत्र-क्रिया’ की मुद्रा…
उरगा थाना के ग्राम कुदरी स्थित एक फार्म हाउस में शहर के स्क्रैप कारोबारी सहित तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में तांत्रिक ने झाड़न विधि से आसमान से पैसा बरसाने का झांसा दिया था, जहां उसने तीनों मृतकों के गले में नायलॉन की रस्सी लगाई थी और गर्दन पर नारियल बांध रखा था। मुँह में नींबू। तांत्रिक एक बात बार-बार कह रहा था कि जो नायलॉन की रस्सी के फंदे की कसावट को सहते चलेंगे, उनके ऊपर आसमान से पैसों की बारिश होगी। तांत्रिक के झांसे में आकर तीनों युवक नायलॉन की रस्सी के फंदे के…
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता डॉ. चरणदास महंत ने अपने जन्मदिन (13 दिसम्बर) से ठीक पहले एक दिल छू लेने वाली अपील जारी की है। महंत जी ने कहा कि यह जन्मदिन उनके लिए खुशियों की जगह गहरा दर्द लेकर आया है, क्योंकि बीते समय में उन्होंने अपने परिवार के मुखिया और कई भाई जैसे प्रिय मित्रों को खो दिया है। अपनी भावुक अपील में उन्होंने कहा— > “दिल बहुत उदास है… इस बार मैं आपसे रूबरू मिल नहीं पाऊँगा। बस जहाँ भी हैं, वहीं से दो पल दिल से मेरी खुशियों की दुआ कर दीजिए। और यदि संभव हो तो…
कोरबा में बुधवार देर रात तंत्र-मंत्र के दौरान तीन लोगों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बरबसपुर स्थित एक स्क्रैप यार्ड के कमरे से स्क्रैप कारोबारी मोहम्मद अशरफ मेमन, सुरेश साहू (तुलसी नगर) और नीतीश कुमार (दुर्ग) के शव बरामद हुए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, वहीं पुलिस मामले को जहरखुरानी और तंत्र-मंत्र धोखाधड़ी से जोड़कर जांच कर रही है। 💰 ₹5 लाख को ₹2.5 करोड़ बनाने का दावा! शुरुआती जांच में पता चला है कि बिलासपुर निवासी कथित तांत्रिक राजेंद्र कुमार तीन साथियों के साथ कोरबा पहुंचा था। उसने दावा किया कि वह तंत्र-विद्या से…
कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में बुधवार-गुरुवार देर रात वह घटना सामने आई जिसने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया। कबाड़ व्यवसायी मोहम्मद अशरफ मेमन समेत तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतकों में सुरेश साहू (तुलसी नगर, कोरबा), मो. अशरफ (पुरानी बस्ती, कोरबा) और नीतीश कुमार (दुर्ग) शामिल हैं। पहले इसे गला घोंटकर हत्या का मामला बताया जा रहा था, लेकिन अब सामने आ रही जानकारियों ने मामले को और उलझा दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह घटना ‘तंत्र-मंत्र से पैसे कई गुना करने’ के अवैध अनुष्ठान से जुड़ी हो सकती है। 💰…
कोरबा। जिला साहू संघ कोरबा के हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव को लेकर गंभीर आपत्तियाँ सामने आई हैं। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह अवैधानिक, नियमविरुद्ध और विसंगतियों से भरी हुई रही। बताया गया कि तहसील का गठन मनमाने तरीके से किया गया, कई आजीवन सदस्यों के नाम विलोपित कर दिए गए, वहीं कुछ सदस्यों के नाम अनुचित ढंग से जोड़े गए, जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रभावित हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रकरणों का मनमाना निपटारा, जुर्माना राशि की उगाही तथा आय–व्यय के ब्यौरे में गड़बड़ी जैसी स्थितियों ने समाज के प्रबुद्धजनों को चिंतित किया…
बांगो। नेशनल हाईवे कटघोरा रोड पर अब यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए खुशखबरी है। बांगो में एक नया, आकर्षक और बेहतरीन रेस्टोरेंट ‘Bango In Bar & Restaurant’ शुरू हो गया है, जहां का स्वाद और माहौल दोनों ही लाजवाब हैं। वहां से गुजरने वाले यात्रियों से लेकर परिवार व दोस्तों के साथ पार्टी की तलाश कर रहे लोगों तक—हर किसी के लिए यहां बेहतरीन व्यवस्था है। करीबी मित्रों की सलाह पर जब हमने यहां भोजन का आनंद लिया तो अनुभव शानदार निकला। स्वादिष्ट वेज-नॉनवेज डिशेज, बेहतरीन ड्रिंक्स, साफ-सुथरा माहौल और स्टाफ का सहयोग—सब कुछ उम्मीद से बढ़कर। यहां Marriage…
प्यार कभी-कभी इंसान का दिल तोड़ता है, और कभी-कभी जेब… इस हाई-प्रोफाइल केस में दोनों टूटे हैं। दंतेवाड़ा में पदस्थ DSP कल्पना वर्मा पर रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि प्रेम और भरोसे की आड़ लेकर 2 करोड़ से ज्यादा की रकम, ज्वेलरी और यहां तक कि एक होटल की रजिस्ट्री तक हथिया ली गई। कारोबारी के अनुसार, यह रिश्ता सिर्फ “आई लव यू” तक सीमित नहीं रहा—बल्कि “डबल रिटर्न करूंगी” वाले भरोसों ने पूरी आर्थिक कहानी बदल दी। शिकायत के साथ टंडन ने व्हाट्सऐप चैट और सीसीटीवी फुटेज पेश किए हैं, जो सोशल मीडिया…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
Editor: कन्हैया सोनी
Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
