Author: Kanhaiya Soni

कोरबा शहर में यातायात अव्यवस्था की बड़ी वजह बन चुका है सड़क पर आटो डील का कारोबार। हालत यह है कि चाहे काफी हाउस के आगे की लाइन हो, गुरुघासी मोड़ से बुधवारी बाजार जाने वाली सड़क हो, मुडापारा जाने वाली सड़क हो या फिर सीतामढ़ी चौक — ऐसा कोई चौक-चौराहा नहीं बचा है जहां सड़क को घेरकर यह धंधा न चल रहा हो। सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर मरम्मत और खरीद-फरोख्त का काम खुलेआम चल रहा है, जिससे आम लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन यातायात विभाग और नगर…

Read More

कोरबा। नगर निगम में भाजपा की सरकार बैठते ही रोज़ी-रोटी कमाने वालों पर सबसे ज़्यादा मार पड़ी है। सब्ज़ी बेचने वाले हों, फल बेचने वाले हों या मछली बेचकर परिवार पालने वाले—सभी को “बैजा कब्ज़ा” के नाम पर बार-बार हटाया जा रहा है। आज तो हद तब हो गई जब कोरबा पुराने बस स्टैंड थाना के सामने, आसपास के गांवों से आई गरीब महिलाएं जो सब्ज़ी बेचकर अपना घर चलाती हैं, उन्हें भी निगम ने बेरहमी से हटा दिया। इन महिलाओं के पास ना तो कोई स्थायी दुकान है और ना ही कोई विकल्प, फिर भी उन्हें सड़क से खदेड़…

Read More

कोरबा। जिले में एक ही दिन में तीन नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने न सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है, बल्कि समाज और कानून की संवेदनहीनता को भी बेनकाब कर दिया है। हसदेव पुल के नीचे भ्रूण मिलने से हड़कंप कोतवाली थाना क्षेत्र के हसदेव पुल के पास एक थैली में नवजात भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। थैली पर डायग्नोसिस सेंटर की मुहर मिली है, जिससे साफ है कि इस काले खेल में चिकित्सा जगत की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। वार्ड…

Read More

कोरबा। नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 5 से निर्दलीय प्रत्याशी टामेश अग्रवाल ने जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया था। इस वार्ड से कांग्रेस का नेतृत्व पूर्व पार्षद मनीष शर्मा कर रहे थे, जबकि भाजपा से मंत्री के रिश्तेदार भुवनेश्वर देवांगन चुनाव मैदान में थे। इसके बावजूद वार्डवासियों ने भरोसा जताते हुए टामेश अग्रवाल को पार्षद बनाया। चुनाव जीतने के बाद टामेश अग्रवाल ने अपने काम से यह साबित कर दिया है कि जनता ने सही निर्णय लिया। विगत दिनों वार्ड में बिजली कटौती और कमजोर सप्लाई की समस्या से लोग परेशान थे। पार्षद अग्रवाल ने आगे बढ़कर बिजली…

Read More

कोरबा। भगवान स्वरूप परम पूज्य देवरहा बाबा जी की पावन स्मृति में पंचदिवसीय यज्ञ का आयोजन कोरबा में किया जा रहा है। श्री राम मारुती धाम पीठाधीश्वर बालयोगी श्री श्री 1008 परम पूज्य जगदीश दास जी महाराज महामंडलेश्वर (मारुती बाबा काशी) का आगमन राजपूत क्षत्रिय समाज सभा भवन में हो चुका है। बताया गया कि अब तक 148 यज्ञों के पश्चात इस बार कोरबा में विशेष रूप से 17 सितंबर से 21 सितंबर तक पांच दिवसीय यज्ञ, संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पूजा स्थल रामजानकी मंदिर, महाराणा प्रताप सभा भवन, बुधवारी बाजार, कोरबा तय…

Read More

कोरबा। डीके हॉस्पिटल में नाबालिग लड़की की डिलवरी का मामला लगातार उलझता जा रहा है। नारद मुनि न्यूज़ की टीम जब तुलसी नगर स्थित उस मकान तक पहुँची, जहाँ यह लड़की फिलहाल रहती है, तो मोहल्लेवासियों ने नाम न छापने की शर्त पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। स्थानीय लोगों ने बताया कि डिलीवरी वाली लड़की की असली मां कौन है, इसे लेकर रहस्य बना हुआ है। मोहल्ले में दो महिलाएँ खुद को उसकी मां बताती हैं। इनमें से एक महिला सुषमा नाम से जानी जाती है, जिसके पति का नाम अशोक है और वह गाड़ी चालक है। वहीं,…

Read More

बघेल का व्यंग्य: “मुख्यमंत्री जी भी रहें तैयार, उनके कुनकुरी सदन का टैक्स भी मांगा जाएगा” रायपुर। राजधानी में नगर निगम की कार्रवाई ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। रायपुर नगर निगम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके पुराने शासकीय आवास पाटन सदन के लिए 7,258 रुपए संपत्ति कर का नोटिस जारी कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह वही आवास है, जो अब मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शासकीय निवास है और कुनकुरी सदन के नाम से जाना जाता है। बघेल का तंज भूपेश बघेल ने इस नोटिस पर सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से तीखा व्यंग्य…

Read More

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई झपटमारी की वारदात का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत के नेतृत्व और उनकी सक्रियता से पुलिस टीम ने सीसीटीव्ही फुटेज और लोकल मुखबिरी के आधार पर महज कुछ ही दिनों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना 06 सितंबर 2025 की है, जब ग्राम भरारी निवासी रामनारायण ताम्रकर भारतीय स्टेट बैंक लखराम से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने सरवनदेवरी मोड़ के पास उसकी मोटरसाइकिल की डिक्की से नगद 50 हजार रुपये झपट लिए और भाग निकले। शिकायत…

Read More

ठेकेदार को पेमेंट से पहले गुणवत्ता जांच अनिवार्य करने की मांग, मंत्री को भी निगरानी की जिम्मेदारी  कोरबा। आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहा। क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री लखनलाल देवांगन की पहल पर कोरबा को 2800 करोड़ की सौगात मिली। प्रमुख घोषणाएं सोनालिया के लिए 9 करोड़ रुपए बुका–सतरेगा पर्यटन विकास हेतु 2 माह में प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश एक्वा पार्क स्थापना के लिए 37 करोड़ रुपए मछली पालन व पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु नई योजनाएं सभी कार्यों के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया अपनाने का ऐलान — जनता…

Read More

कोरबा। विगत दिनों मधु स्वीट गली में मनोज अग्रवाल की धर्मपत्नी को मोहल्ले के एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। घबराए मनोज ने नगर निगम के अधिकारी संजय तिवारी से शिकायत की कि “साहब, कुत्ता तो मेरी पत्नी को काट ही चुका है, अब किसी को भी काट सकता है।” अधिकारियों ने जवाब दिया – “साधन उपलब्ध नहीं है, कुत्ता पकड़ने की गाड़ी फिलहाल नहीं है।” इसके बाद मनोज ने नारद मुनि न्यूज़ को खबर दी, जिसे प्राथमिकता से लोगों तक पहुँचाया गया। फिर महापौर तक भी बात पहुंची और उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। लेकिन… फिर हुआ चमत्कार!…

Read More