Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
कोरबा। कांग्रेस के दौर में नगर निगम के सबसे चर्चित पार्षदों में शुमार रहे दुकालू श्रीवास्तव का फेवरेट डायलॉग था – “काम बोलता है”। राजनीति का दौर बदला, वक्त का पहिया घूमता गया और हालात ऐसे बने कि वह अपने ही मोहल्ले से पार्षद चुनाव हार गए। लेकिन हार के बाद भी दुकालू श्रीवास्तव ने हार नहीं मानी। सियासत से दूर होकर अब वह पूरी तरह धर्म की सेवा में जुट गए हैं। सीतामढ़ी की वही प्राचीन गुफा, जहाँ मान्यता है कि वनवास काल में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण कुछ समय के लिए रुके थे, उसकी देखरेख और पूजा-पाठ…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस सत्ता गंवाने के बाद 20 महीने से खींचतान में फंसी है। नेता मंच से एक-दूसरे पर वार कर रहे हैं और गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। महंत बोले– अगला चुनाव सिंहदेव के नेतृत्व में। चौबे ने भूपेश को सबसे ताकतवर बताया। बैज ने दो टूक कहा– कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व से लड़ेगी। सिंहदेव ने हार का कारण अधूरे वादे बताए, तो भूपेश बोले– हम काम से नहीं, वोट चोरी से हारे। महंत ने “चमचों” पर तंज कसा, तो डहरिया बोले– हम कांग्रेस के चमचे हैं। बिलासपुर में मंच पर *अमरजीत भगत से माइक छीना गया। नेतृत्व की जंग…
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया कि छात्रों के प्रति पुलिस का कोई पूर्वाग्रह नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई छात्र या अन्य व्यक्ति अपराध में शामिल पाया जाता है तो उसे कानून का सामना करना ही होगा। एसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस का लक्ष्य छात्रों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अब तक 300 से अधिक मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। ऑनलाइन तस्करी के दौरान 276 चाकू जब्त किए गए, वहीं 36 चाकू अन्य जिलों से आए अपराधियों से बरामद किए गए हैं। सभी…
कोरबा। शहर के घंटाघर चौक में विगत 13 वर्षों से विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम और आस्था के साथ मनाई जा रही है। इस वर्ष भी 17 सितंबर को उसी परंपरा के अनुरूप भव्य आयोजन होगा। पूजा पंडाल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है समिति के संरक्षक रवि शर्मा ने बताया कि कोरबा शहर के सभी प्लाई और संबंधित दुकानदार इस आयोजन में सहयोग प्रदान करते हैं। समिति का पंजीयन श्री श्री विश्वकर्मा कारपेंटर जनकल्याण समिति के नाम से है। समिति के अध्यक्ष ध्वजाराम और उपाध्यक्ष नागेंद्र शर्मा जी है
कोरबा। प्राकृतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों से समृद्ध कोरबा को अब पर्यटन जिला का दर्जा दिलाने की मांग तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रतिनिधि सुनील जैन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और राज्य पर्यटन मंत्री डॉ. राजेश तिवारी को पत्र लिखकर कोरबा को पर्यटन जिला घोषित करने की पहल करने का आग्रह किया है। 22 प्रमुख स्थलों का किया उल्लेख पत्र में सुनील जैन ने जिले के लगभग 22 प्रमुख पर्यटन स्थलों का हवाला दिया है। इनमें कुदुरमाल , सतरेंगा झील, देवपहरी जलप्रपात, सर्वमंगला मंदिर, , चैतुरगढ़, दामोदरा ,रानी…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ की सभा मे कांग्रेस के मंच पर एक बार फिर ‘ड्रामा’ देखने को मिला। आदिवासी नेता और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पूरे जोश से भाषण दे रहे थे। तभी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव मंच पर पहुंचे। मंच संचालन कर रहे सुबोध हरितवाल ने भगत को इशारा किया कि “अब बस कीजिए।” लेकिन नेताजी कहां रुकने वाले थे! भाषण अधूरा छोड़ना उनके लिए आत्मसम्मान का सवाल बन गया। इसी बीच प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़ सीधे मंच…
सेवा ही जिनकी पहचान, भरोसा ही जिनकी पूँजी” कोरबा। नगर की राजनीति में विकास अग्रवाल का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। पार्षद रहते हुए उन्होंने वार्डवासियों के लिए ऐसे कार्य किए, जो आज भी मिसाल हैं। सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था और हर ज़रूरत पर उनकी सक्रियता ने लोगों के दिलों में जगह बनाई। परिवार को भी मिला जनता का आशीर्वाद जनता का भरोसा इतना गहरा था कि जिस वार्ड से वे पार्षद रहे, वहीं से उनकी धर्मपत्नी को भी जनता ने भारी मतों से विजयी बनाया। यह केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता और परिवार के बीच बने…
कई वर्षों से कोरबा जिले में रामलीला का मंचन नहीं हो पा रहा था। नई पीढ़ी धीरे-धीरे अपने धर्म और परंपरा से दूर होती जा रही थी। लेकिन इस बार कोरबा नगर निगम ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए घंटाघर चौक में तीन दिवसीय रामलीला महोत्सव आयोजित करने का फैसला लिया है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि सांस्कृतिक परंपराओं को फिर से जीवंत करने का अवसर भी देगा। शहरवासियों में लंबे समय बाद रामलीला देखने का उत्साह साफ झलक रहा है। — ✨ अशोक चलवानी की अहम भूमिका इस आयोजन को साकार करने में भाजपा…
बिलासपुर। कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन सत्ता पर चोट करने के बजाय अपने ही नेताओं की नोकझोंक का अखाड़ा बन गया। मंच पर जहां तालियाँ बजनी चाहिए थीं, वहां तीर-धनुष, ढाल-भाले सब चल पड़े—वो भी अपने ही लोगों के बीच। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इशारों-इशारों में अपने पुराने साथी टीएस बाबा यानी सिंहदेव पर निशाना साधते हुए कहा – “अब कोई यह मत कहे कि हमारी सरकार काम नहीं कर पाई इसलिए नहीं बनी। सरकार तो बनी थी, लेकिन कुर्सी वोट चोरी के कारण गई।” यह सुनते ही सभा में बैठे कई कार्यकर्ता धीरे से…
बिलासपुर। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम में जहां प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट मंच पर मौजूद थे, वहीं पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कार्यकर्ताओं को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने इशारों-इशारों में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पर निशाना साधा और कहा – “हमारे कार्यकर्ता कोई चमचा नहीं हैं। वे किसी एक नेता के चमचे नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी के चमचे हैं। कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताक़त हैं।” डहरिया ने आगे कहा कि कांग्रेस को मज़बूत बनाने के लिए सबको एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने यह भी चेताया कि हमें अपने ही लोगों की आलोचना से बचना चाहिए।…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
Editor: कन्हैया सोनी
Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
