Author: Kanhaiya Soni

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही और उस पर हुई त्वरित कार्रवाई का मामला सामने आया है। यहां शासकीय स्कूल के भवन में अवैध रूप से संचालित हो रहे एक निजी विद्यालय को प्रशासन ने खाली करा दिया है। यह पूरा मामला भैयाथान विकासखंड के माध्यमिक शाला केवरा का है। यहां सरकारी स्कूल की बिल्डिंग में एक निजी विद्यालय का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा था। मामले की जानकारी सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने मौके पर पहुंचकर निजी स्कूल को शासकीय भवन से…

Read More

राजधानी रायपुर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने एक महिला और उसकी महिला साथी के खिलाफ अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलने के आरोप में अपराध दर्ज किया है। पीड़ित ने शिकायत में बताई पूरी घटना पुलिस के मुताबिक, बीरगांव गांधी नगर निवासी दुलीचंद कुम्हार ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि उसकी पहचान अशोक नगर श्मशान घाट के पास रहने वाली मांगेश्वरी सिंह उर्फ जोगेश्वरी उर्फ रिंकी से थी। पीड़ित के अनुसार, छह जनवरी 2026 को महिला के बुलाने पर वह उसके घर गया था। वहां…

Read More

डीएन (धर्मनारायण) तिवारी को रक्षित केंद्र भेजा गया, हरदी बाजार टीआई प्रमोद डडसेना को मिली नगर कोतवाली की कमान कोरबा। नगर कोतवाली में थाना प्रभारी के पद पर हुए त्वरित बदलाव ने पुलिस महकमे और शहर में चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है। एक दिन पहले ही नगर कोतवाली का प्रभार संभालने वाले निरीक्षक डीएन (धर्मनारायण) तिवारी को अगले ही दिन रक्षित केंद्र पदस्थ कर दिया गया। उनकी जगह हरदी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना को नगर कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। 29 जून 2026 को जारी प्रशासनिक आदेश के तहत कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक…

Read More

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने गोंदिया और पुरी के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन जुलाई महीने में चार-चार फेरे लगाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों के यात्रियों को राहत मिलेगी। चार दिन चलेगी गोंदिया से पुरी स्पेशल ट्रेन रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08801 गोंदिया–पुरी रथयात्रा स्पेशल 2, 9, 16 और 29 जुलाई को गोंदिया से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 08802 पुरी–गोंदिया स्पेशल 3, 10, 17 और 30 जुलाई को पुरी से दोपहर…

Read More

कोरबा। नगर कोतवाली में नए थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक डीएन तिवारी ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने की बात कही है। यह पुलिस विभाग की सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। हालांकि, शहर में एक सवाल भी चर्चा का विषय बना हुआ है—क्या केवल थाना प्रभारी बदलने से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लग जाएगा? कोरबा में पिछले कुछ समय से चोरी, मारपीट, नशे से जुड़े अपराध और अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता रही है। ऐसे में…

Read More

संगठन विस्तार और आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर सौंपी गई जिम्मेदारियां, कोरबा की कमान संगीता शर्मा व उमा सोनी को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आगामी चुनावों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी 36 जिलों के लिए प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश की वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिल सके और चुनावी तैयारियां प्रभावी ढंग से संचालित हो सकें। महिला मोर्चा की इस नई जिम्मेदारी सूची में रायपुर शहर की कमान…

Read More

छत्तीसगढ़ में रेत माफिया पर शिकंजा कसने की दिशा में राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अवैध खनन और खनिज माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (सीएमडीसी) ने रेत आपूर्ति के लिए नई ऑनलाइन व्यवस्था तैयार की है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद लोगों को सरकारी निर्धारित दर पर घर बैठे रेत उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मनमानी कीमतों और बिचौलियों पर रोक लग सकेगी। बिलासपुर की घुटकू रेत खदान से होगी शुरुआत उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बिलासपुर जिले की…

Read More

कोरबा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष नियुक्त होने पर जितेंद्र सोनी का सोनी समाज द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। समाज के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर सोनी समाज के अध्यक्ष अयोध्या सोनी के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि जितेंद्र सोनी अपने अनुभव, सक्रियता एवं संगठनात्मक क्षमता के बल पर नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा समाज और संगठन का नाम गौरवान्वित करेंगे। सम्मान…

Read More

वाराणसी। सोशल मीडिया पर रील बनाकर ‘भौकाल’ दिखाने का शौक एक युवक को महंगा पड़ गया। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के गोदौलिया से दशाश्वमेध मार्ग पर हाथ में पिस्टल जैसी दिखने वाली टॉय गन लेकर रील बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो की जांच के दौरान युवक की पहचान रवि शंकर मिश्रा (23) पुत्र सुरेंद्र नाथ मिश्रा, निवासी भीमचंडी, थाना राजातालाब, वाराणसी (वर्तमान पता- दत्तात्रेय मठ, अगस्तकुंडा, थाना दशाश्वमेध) के रूप में हुई। जांच में पुलिस ने आरोपी को वायरल वीडियो में प्रयुक्त टॉय गन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ…

Read More

राहुल गांधी और वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन विस्तार पर मंथन, बस्तर-सरगुजा में जनआंदोलन की रूपरेखा तैयार प्रदेश में माओवादी हिंसा का प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद कांग्रेस ने आदिवासी क्षेत्रों में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की रणनीति बनाई है। पार्टी अब जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों को केंद्र में रखकर बस्तर और सरगुजा संभाग सहित आदिवासी बहुल क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के शहर एवं जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार, जनसंपर्क और आदिवासी अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर विशेष…

Read More