Author: Kanhaiya Soni

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के व्यापारिक और औद्योगिक परिदृश्य में बदलाव करते हुए व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी कर नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में संचालित 43 श्रेणी के व्यवसायों के लिए ‘ट्रेड लाइसेंस’ (व्यापार अनुज्ञप्ति) लेने या उसके नवीनीकरण की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। नवंबर 2025 में लागू किए गए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (व्यापार अनुज्ञापन) नियम, 2025 में संशोधन करते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। नए प्रावधानों के अनुसार, यदि किसी व्यापारी या प्रतिष्ठान के पास पहले…

Read More

आगरा में सनसनीखेज वारदात का खुलासा, पुलिस ने बाथरूम का फर्श तुड़वाकर बरामद किया कंकाल; आरोपी पत्नी ने पूछताछ में कबूला जुर्म, हत्या के कारणों और संभावित सहयोगियों की जांच जारी। उत्तर प्रदेश के Agra में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। सिकंदरा क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर उसके शव को घर के बाथरूम में दफना दिया। वारदात को छिपाने के लिए शव के ऊपर मिट्टी डालकर प्लास्टर कराया गया और बाद में बाथरूम में नई टाइल्स लगवा दी गईं। आरोपी…

Read More

मीरा रिजॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी के दौरान शुरू हुआ विवाद सड़क पर खूनी वारदात में बदला, उपचार के दौरान युवक की मौत, आरोपी फरार। कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। पुलिस के अनुसार, बीती रात 3 जुलाई 2026 को थाना दीपका क्षेत्र के 10 से 12 युवक अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर तुषार ठांडा और उज्ज्वल दीवान के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक,…

Read More

कोरबा। भाजपा सरकार ने आखिरकार करीब ढाई साल बाद कोरबा नगर निगम के एल्डरमैनों की नियुक्ति कर दी। सूची जारी होते ही बधाइयों का दौर शुरू हुआ, लेकिन शहर के राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा उन चेहरों की रही, जिनके नाम वर्षों से सिर्फ चर्चाओं में थे। एल्डरमैन नियुक्ति में हुई देरी के दौरान शहर में रोज नए-नए राजनीतिक समीकरण बनते रहे। कोई खुद को बड़े नेता का करीबी बताता था, तो कोई अपनी नियुक्ति को केवल औपचारिकता बताता था। कोई अपने आप को महापौर का खास बताता रहा तो कोई मंत्री लखन लाल देवांगन का करीबी होने का…

Read More

बिलासपुर। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बिलासपुर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनावी सरगर्मियों के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री का गुट जिलाध्यक्ष पद की दौड़ से पीछे हट गया है, जिससे चुनावी समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, दो दिन पहले भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से हुई मुलाकात के बाद गंगोत्री समर्थित पैनल ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि गुट की ओर से जिलाध्यक्ष पद के लिए कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा जाएगा। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह,…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मदरसा शिक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छिड़ गई है। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर वर्तमान मदरसा बोर्ड को भंग करने और उसकी जगह ‘अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’ (Minority Education Authority) के गठन की मांग की है। पत्र में डॉ. सलीम राज ने कहा है कि मौजूदा मदरसा शिक्षा प्रणाली अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को आधुनिक शिक्षा और रोजगार के अवसरों से पर्याप्त रूप से नहीं जोड़ पा रही है। उनका तर्क है कि केवल पारंपरिक धार्मिक शिक्षा पर निर्भर रहने से विद्यार्थियों के करियर के विकल्प…

Read More

आयुक्त ने जारी किया आदेश, 3 दिन में नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बड़े स्तर पर तबादला किया गया है। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय द्वारा जारी कार्यालयीन आदेश के अनुसार विभिन्न जोन, निर्माण शाखा, जलप्रदाय, भंडार, उद्यान, राजस्व, अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना, एनयूएलएम, जन सूचना, वाहन सहित कई विभागों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, जोन कमिश्नर तथा अन्य अधिकारियों की नई पदस्थापना की…

Read More

कोरबा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं परीक्षा में असफल, कंपार्टमेंट प्राप्त या अंक सुधार (Improvement) करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए प्राइवेट परीक्षा एवं NIOS (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। NIOS के जरिए वे विद्यार्थी भी 10वीं–12वीं की पढ़ाई और परीक्षा दे सकते हैं, जो नियमित (Regular) स्कूल में पढ़ाई नहीं करना चाहते। CBSE और NIOS दोनों ही केंद्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड हैं तथा इनके प्रमाणपत्र देश के सभी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में मान्य हैं। प्राइवेट परीक्षा के लिए वे छात्र पात्र हैं जो…

Read More

कोरबा। शहर के व्यस्ततम सीएसईबी चौक में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर खड़ा कर सीधे सीएसईबी पुलिस चौकी पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का किया धन्यवाद, कहा— विकास कार्यों से शहर गढ़ेगा नए आयाम कोरबा। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के विकास को बड़ी सौगात मिली है। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए ₹36 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव तथा कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रति तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। महापौर श्रीमती संजू…

Read More