कल हाईकमान के साथ बैठक के बाद दिल्ली से लौटते ही पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे स्वीकार करूंगा। लेकिन तत्काल संगठन में बदलाव जैसी बात नहीं है। TS Singhdev सिंहदेव ने कहा कि हाईकमान के साथ बैठक में तत्काल बदलाव पर चर्चा नहीं हुई। कांग्रेस को कैसे मजबूत करना है उस पर चर्चा हुई। लोकसभा चुनावों में हार को लेकर हुई समीक्षा बैठक पर कहा कि पिछली बार हम लोकसभा के अंतर्गत 9विस में आगे थे,इस बार 14में। पिछली बार से स्थित नीचे नहीं गई है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव करने जा रही है।छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक बघेल को AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) में महासचिव बनाया जा है। दरअसल विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा में भी कांग्रेस की परफॉर्मेंस छत्तीसगढ़ में अच्छी नहीं रही। जबकि देश क दूसरे राज्यों में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन रहा है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version