सक्ती जिला में पति-पत्नी की हत्या से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात हत्यारे ने धारदार हथियार से पति-पत्नी की निर्मम हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के दूसरे दिन आज सुबह जब मृतक का भतीजा घर पर पहुंचा, तब इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। उधर डबल मर्डर की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवान के बाद इस अंधे कत्ल की जांच शुरू कर दी है।

सक्ती जिला में डबल मर्डर की ये वारदात मालखरौदा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक मालखरौदा के मुक्ता इलाके में 60 वर्षीय मगन गबेल अपनी पत्नी बुधवार बाई के साथ निवास करते थे। बताया जा रहा है कि रोज की तरह दंपति ने मंगलवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गये थे। इसी दौरान अज्ञात शख्स ने पति-पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। घटना मंगलवार देर रात की होने की संभावना जतायी जा रही है। आज सुबह इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि इसकी खबर सबसे पहले मृतक के भतीजे को लगी। वह आज सुबह उनके घर गया हुआ था, लेकिन बाहर कोई भी मौजूद नहीं था। जब उसने आवाज लगाईं, तो भी कोई बाहर नहीं आया। इसके बाद जब उसने खिड़की से अंदर झांका तो उसकी रूह कांप गयी। घर के कमरे में दम्पति का शव लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। इस अंधे कत्ल को सुलझाने के लिए पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version