छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक देवर ने अपनी भाभी की बीच सड़क में हत्या कर दी। गुरुवार की रात देवर देवरानी के बीच झगड़ा हुआ तो घर में मौजूद भाभी ने बीच में टोकते हुए देवरानी का पक्ष लिया और देवर को समझाने लगी। इस दौरान देवर ने गुस्से में किचन में रखा चाकू उठाया और हमला कर दिया। हमले में घायल भाभी बचने के लिए घर से बाहर दौड़ी। करीब 200 मीटर तक आरोपी ने अपनी भाभी को मारने के लिए दौड़ाया। सड्डू स्थित पेट्रोल पंप के पास जब वह गिरी तो देवर ने गले में चाकू से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामला विधानसभा क्षेत्र का है।

 जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार (7 अगस्त) शाम 7 बजे की है। रिंग रोड नंबर 3 स्थित एसबीआई बैंक के पास रहने वाले बंजारे परिवार में वारदात हुई। जहां कामेश्वर बंजारे किसी बात को लेकर घर में अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। संगीता बंजारे (35) भी वहीं सीढ़ी पर बैठी हुई थी। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। तभी संगीता बीच बचाव के लिए उठी और देवरानी का सपोर्ट करते हुए देवर को झगड़ा करने से मना किया, तो आरोपी भाभी से भिड़ गया। पहले उससे गाली गलौज की। फिर मारने के लिए दौड़ाया।

चाकू लगने के बाद संगीता बंजारे बीच सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़ी हुई थी। तब उसके बेटे ने अपने पापा को फोन लगाकर बताया कि चाचा ने मम्मी को मारा है। संगीता की पति देवेंद्र दास बंजारे ऑटो चलाता था। खबर मिलते ही वह सवारी उतारकर घर की तरफ भागा। तभी रास्ते में उसे भीड़ मिली। जहां उसकी पत्नी पड़ी हुई थी।

ऑटो चालक अपनी पत्नी को मोवा के हॉस्पिटल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घंटे भर में ही संगीता की जान चली गई। बताया जा रहा है देवर पहले भी घरेलू मामलों को लेकर विवाद कर चुका है। घटना के बाद आरोपी खरोरा भाग गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विधानसभा थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत ने बताया कि, आज शुक्रवार को पुलिस आरोपी कामेश्वर को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेजेगी।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version