राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस खेमे में दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं—चरणदास महंत और मौजूदा सांसद फूलोदेवी नेताम। सवाल यही है कि पार्टी अनुभव पर दांव लगाएगी या फिर रिपीट का भरोसा दिखाएगी। आधिकारिक घोषणा भले बाकी हो, लेकिन दोनों नामों को लेकर अटकलों का दौर तेज है।
दूसरी तरफ सत्ताधारी बीजेपी की रणनीति हमेशा की तरह रहस्यमयी नजर आ रही है। पिछले राज्यसभा चुनाव में देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम सामने आते ही पार्टी के कई नेता तक हैरान रह गए थे। शुरुआती भ्रम की स्थिति में सोशल मीडिया पर गलत तस्वीरें तक वायरल हो गई थीं, बाद में स्पष्ट हुआ कि वे रायगढ़ के रहने वाले हैं।
इस बार भी बीजेपी कोई चौंकाने वाला चेहरा सामने ला सकती है। प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री और ओबीसी से डिप्टी सीएम समेत सात मंत्री पहले से हैं, ऐसे में सामाजिक समीकरणों के लिहाज से अनुसूचित जाति या सामान्य वर्ग से किसी नाम पर विचार की संभावना जताई जा रही है।
कुल मिलाकर मुकाबला सिर्फ सीट का नहीं, बल्कि रणनीति और सरप्राइज का भी है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कांग्रेस महंत पर भरोसा जताती है या फूलोदेवी को दोबारा मौका देती है—और बीजेपी किस पत्ते से खेल पलटती है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version