*कोरबा* – जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के शहर अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कोरबा शहर अंतर्गत कोरबा विधानसभा के चारों ब्लॉक में कुल 10 मण्डल कमेटी गठन करने मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। कोरबा विधानसभा क्षेत्र को 04 ब्लॉक, 10 मंडल तथा 67 वार्डों में बॉंटा गया है।

जिले में मंडल अध्यक्ष बनाने के लिये पिछले एक माह से चल रही गठन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पर्यवेक्षकों द्वारा बैठक लेकर तथा सुझाव एकत्र कर नामों का चयन कर जिला अध्यक्ष को अंतिम मोहर लगाने प्रेषित किया गया था जिसे जिला अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने विधिवत् मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति किया है।

*कोरबा ब्लॉक अंतर्गत -*
ऽ सीतामणी मंडल में वार्ड क्र. 01, 02 एवं वार्ड क्र. 05 से 12 तक में मंडल अध्यक्ष – मनीष शर्मा।

ऽ पोड़ीबहार मंडल वार्ड क्र. 25 से 35 तक में मंडल अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल।

ऽ टी.पी. नगर मंडल वार्ड क्र. 03,ं 04 एवं वार्ड क्र 13 से 18 तक में मंडल अध्यक्ष जवाहर निर्मलकर।

ऽ बुधवारी मंडल वार्ड क्र. 19 से 24 एवं वार्ड क्र. 36 व 37 तक में मंडल अध्यक्ष पालूराम साहू।

*दर्री ब्लॉक अंतर्गत -*
ऽ जमनीपाली मंडल में वार्ड क्र. 54 से वार्ड क्र. 58 तक तथा वार्ड क्र. 67 में मंडल अध्यक्ष रोपा तिर्की
ऽ दर्री मंडल में वार्ड क्र. 48 से वार्ड क्र. 53 एवं वार्ड क्र. 59 तथा वार्ड क्र. 60 में मंडल अध्यक्ष डॉ0 एल.पी. साहू।

*कुसमुण्डा ब्लॉक अंतर्गत -*
ऽ सर्वमंगला नगर मंडल में वार्ड क्र. 61 से वार्ड क्र. 63 तक में मंडल अध्यक्ष अश्वनी पटेल।
ऽ भैरोताल मंडल में वार्ड क्र. 64 से वार्ड क्र. 66 तक में मंडल अध्यक्ष सुश्री सुरती कुलदीप।

*बालको ब्लॉक अंतर्गत -*
ऽ पाड़ीमार मंडल में वार्ड क्र. 38 से वार्ड क्र. 42 तक में मंडल अध्यक्ष देवीदयाल सोनी।
ऽ नेहरु नगर मंडल में वार्ड क्र. 43 से वार्ड क्र. 47 तक में मंडल अध्यक्ष बुद्धेश्वर चौहान नियुक्त किये गये हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, दुष्यंत शर्मा, बसंत चंद्रा, संतोष राठौर ब्लॉक प्रभारी सुधीर जैन, मुकेश राठौर, कृपाराम साहू, नारायण कुर्रे को नेता प्रतिपक्ष डॉ0 चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को पार्टी की रीति-नीति के अनुरुप कार्य करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा है कि सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के गठन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version