कोण्डागांव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोहकामेटा के जंगल में बीते दिनों हुई मुठभेड़ के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताया है। इस बीच घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने जांच के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति का नेतृत्व पूर्व मंत्री मोहन मरकाम करेंगे।

समिति में शामिल सदस्य इस प्रकार हैं:

बता दें कि इस मुठभेड़ में ग्रामीण आदिवासी अभय नेताम गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को नक्सली बताकर उस पर कार्रवाई की। कांग्रेस ने निर्देश दिया है कि समिति के सदस्य तुरंत प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित परिवारों और ग्रामवासियों से मुलाकात करें और वस्तुस्थिति की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपें।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version