देश मे आए दिन अपराध का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। कुछ दिन पहले ही कोलकाता से ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया था। जिसने हर किसी का दिल दहला दिया था। अभी ये मामला शांत भी नही हुआ था कि बिहार से भी एक नाबालिग लड़की के साथ क्रूरता की खबर सामने आई है। बता दें कि मुजफ्फरपुर में दलित किशोरी की चाकू गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। साथ ही ये भी आशंका जताई जा रही कि उसके साथ हैवानियत भी हुई है। क्यो की लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। वहीं उसके प्राइवेट पार्ट में 50 से ज्यादा चाकू के निशान पाए गए है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर 50 से ज्यादा बार चाक़ू के निशान मिले हैं। किशोरी रविवार रात में घर से गायब हुई थी। एफएसएल की टीम ने सैंपल कलेक्ट करके जांच के लिए भेज दिया है। घटना मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के लालू छपरा गांव के नयाटोला गोपालपुर में हुई है। हैवानों ने न सिर्फ उसका रेप किया बल्कि बेरहमी से चाकू से गोद-गोदकर मार डाला।

बताया जा रहा है कि बच्ची रविवार रात से गायब थी। परिजन रात भर ढूंढते रहे लेकिन वो नहीं मिली। मवेशी चराने गए लोगों ने धान के खेत में खून गिरा देखा। कुछ दूर जाने पर पोखर के पास झाड़ी में अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था। शोर मचाने पर लोगों की वहां पर भीड़ जुट गई। स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। एसडीपीओ कुमार चंदन घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। बच्ची छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। स्थानीय संजय यादव और उसके साथियों पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया गया है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version