छत्तीसगढ़ में बिजली दरों की बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि साय सरकार के दो साल के भीतर तीसरी बार बिजली महंगी की गई है। उन्होंने कहा –
“ये सरकार जनता की नहीं, बिजली कंपनियों की जेब भरने वाली है। भाजपा ने जनता की थाली से निवाला छीनने का काम किया है।”

महंत ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की ‘बिजली बिल हॉफ योजना’ को खत्म कर दिया गया, जिससे हर घर का बिल औसतन 1000 रुपए बढ़ गया है। उन्होंने चेतावनी दी –
“किसान खेत में मोटर नहीं चला पा रहा, छोटे दुकानदार दुकान की लाइट जलाने से डर रहे हैं, आम गृहणी रसोई का खर्च कैसे संभाले? भाजपा की यह नीतियां हर वर्ग को सड़क पर उतार देंगी।”

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब छत्तीसगढ़ कोयला और पानी से सम्पन्न है और यहां से बिजली बनकर दूसरे राज्यों में बेची जाती है, तो फिर यहां की जनता ही महंगी बिजली क्यों भुगते?

👉 महंत ने कहा – “यह फैसला गरीब, किसान और छोटे व्यापारियों के साथ सीधा अन्याय है। अगर सरकार ने इसे तुरंत वापस नहीं लिया तो कांग्रेस सड़क से सदन तक हल्ला बोल करेगी।”

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version