कोरबा। जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने एक बार फिर से प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला की अधजली लाश को शव वाहन या एंबुलेंस की बजाय नगर पालिका की कचरा ढोने वाली गाड़ी में रखकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र की है। यहां एक महिला की अधजली लाश संदिग्ध हालात में मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव की पहचान की तो मृतका का नाम गीता श्री विश्वास बताया गया। पुलिस ने मौके पर पूरी वैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इतने गंभीर मामले में भी शव वाहन या एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं की गई। पुलिस ने साउथ ईस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स लिमिटेड (SECL) से शव वाहन की मांग की, लेकिन कोई सुविधा नहीं मिली। आखिरकार विवश होकर पुलिस को नगर पालिका की कचरा ढोने वाली गाड़ी में ही शव को रखकर अस्पताल भेजना पड़ा।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version