छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में फेरी वाले ने घर घुसकर लड़की से रेप की कोशिश की है। घटना 30 जून की दोपहर की है। युवती को घर में अकेले देख फेरी वालों की नियत बिगड़ गई और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया । मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पीड़िता के मुताबिक, दोपहर के समय दो लोग फेरी वाले बनकर उसके घर पहुंचे। वे घर के अंदर तक चले गए। उन्होंने गैस चूल्हा बेचने की बात की। युवती के मना करने पर एक आरोपी ने उसे अकेला पाकर खुद के कपड़े उतारे अपना प्राइवेट पार्ट लड़की के मुंह में डालने का प्रयास किया।
पीड़िता ने ये भी बताया कि तबीयत ठीक नहीं से उसमें ताकत नहीं थी, आरोपी ने उसे धकेला भी। इस दौरान दूसरा आरोपी बाहर खड़ा रहा। युवती के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने बाहर खड़े युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। आरोपी आदिल को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया, वह यूपी के मेरठ का रहने वाला है।


