पाम मॉल के सामने सड़क पर रस्सी बांधकर रास्ता घेरने और उससे रोज़ाना लगने वाले जाम को लेकर नारदमुनि न्यूज़ द्वारा प्रकाशित खबर के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने मॉल मालिक को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए हैं कि यदि मॉल के सामने सड़क पर वाहन खड़े पाए गए, तो सीधे कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सार्वजनिक सड़क पर किसी भी तरह की अव्यवस्थित पार्किंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियम तोड़ने पर चालान व अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी सीधे मॉल प्रबंधन को दी गई है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि अब जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
हालांकि, सड़क पर बांधी गई रस्सी को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट कार्रवाई या बयान सामने नहीं आया है। रस्सी हटाने को लेकर प्रशासन की चुप्पी पर अब भी सवाल कायम हैं। जनता का कहना है कि जब वाहन खड़े होने पर कार्रवाई हो सकती है, तो सड़क घेरने जैसे सीधे कब्जे पर कार्रवाई क्यों नहीं?
शहर में यह चर्चा तेज है कि नारदमुनि न्यूज़ की खबर के बिना शायद यह मामला भी दबकर रह जाता। खबर के बाद पुलिस की सक्रियता ने यह साबित किया है कि मीडिया के सवालों से प्रशासन को जवाबदेह होना पड़ता है।
अब आम नागरिकों की नजर इस पर टिकी है कि यह चेतावनी सिर्फ कागज़ी रहेगी या वास्तव में पाम मॉल के सामने अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर कब्जे की समस्या का स्थायी समाधान निकलेगा।
नारदमुनि न्यूज़ इस पूरे मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version