बेमेतरा: योग दिवस के मौके पर जहाँ लोग अपनी सेहत सुधारने में लगे थे, वहीं छत्तीसगढ़ के एक माननीय नेताजी का ‘पारा’ अचानक सातवें आसमान पर पहुँच गया। वजह? योगासन नहीं, बल्कि कार्यक्रम में लगा वो बड़ा सा पोस्टर था, जिसमें से उनका चेहरा ही गायब कर दिया गया था!
फोटो नहीं लगने से नाराज़ नेताजी ने ऑन-कैमरा अपना दर्द बयां करते हुए कहा, “हम हमारे जिले के इकलौते… और यहाँ आए तो देखा कि पोस्टर में हमारी फोटो ही नहीं है! ये सब हमें नीचा दिखाने के लिए जानबूझकर किया गया है।”



