दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में रेल लाइन अपग्रेडेशन के चलते 19 और 20 जुलाई को लोकल ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। सरोना-उरकुरा सेक्शन में तीसरी लाइन के विद्युतीकरण और ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कार्य की वजह से रेलवे ने कुल 9 लोकल MEMU ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि एक ट्रेन को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। रेलवे के मुताबिक, इस तकनीकी कार्य के कारण दो दिन तक रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के बीच चलने वाली दैनिक यात्रियों की ट्रेन सेवाएं बाधित रहेंगी, जिससे हजारों यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
- 68707 रायपुर-दुर्ग मेमू
- 68708 दुर्ग-रायपुर मेमू
- 68717 रायपुर-दुर्ग मेमू
- 68718 दुर्ग-रायपुर मेमू
- 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू
- 68725 रायपुर-दुर्ग मेमू
- 68727 बिलासपुर-रायपुर मेमू
🛑 20 जुलाई को रद्द ट्रेनें
- 68701 रायपुर-दुर्ग मेमू
- 68702 दुर्ग-रायपुर मेमू
⚠️ आंशिक रूप से रद्द ट्रेन (19 जुलाई)
- 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू: यह ट्रेन बिलासपुर में समाप्त होगी, बिलासपुर से झारसुगुड़ा तक इसका संचालन नहीं होगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपडेट जरूर चेक कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। यह निर्णय तकनीकी अपग्रेडेशन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन और अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो सके।


