कोरबा। सुभाष चौक एवं दशहरा मैदान में राम नाम के पावन स्मरण के साथ आयोजित महायज्ञ और भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्ति और सनातन चेतना से सराबोर कर दिया। घंटाघर ओपन थिएटर से दशहरा मैदान तक राम नाम लेखन पुस्तिकाओं के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
जिला कोरबा हिंदू सम्मेलन 2025 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में कोरबा की महापौर संजू सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति रही। महापौर ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में एकता, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

 


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माधवी लता ने विधिवत शुभारंभ कर 24 घंटे चलने वाली अखंड परिक्रमा में अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और संकल्प के माध्यम से सनातन मूल्यों को सशक्त करने का संदेश दिया गया।
हिंदू युवा सम्मेलन के पश्चात राम नाम लेखन पत्रिकाओं को अयोध्या में श्रीराम के चरणों में समर्पित किए जाने का संकल्प लिया गया। महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठजनों सहित सभी वर्गों की सहभागिता ने इस आयोजन को आस्था, सेवा और संस्कार का स्मरणीय उत्सव बना दिया।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version