कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जनता के हित में फैसला लेने की रखी मांग।

कोरबा 17 अगस्त। अशोक वाटिका को निजी हाथों में दिए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नत्थू लाल यादव ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह खेल मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और प्रशासन की मिलीभगत का है, केवल दिखावे के लिए नूरा कुश्ती की जा रही है। पहले खुद मंत्री देवांगन ने प्रशासन के बैठकर शुल्क लिए जाने का निर्णय जनता पर थोपा और अब केवल मौखिक तौर पर शुल्क वापस लेने का दिखावा कर रहे हैं। यह सभी जानते हैं कि निविदा जारी कर अशोक वाटिका के संचालन की जवाबदारी अपने चहेते ठेकेदारों को सौंपा गया है। ऐसे में मौखिक आदेश से इसपर रोक नहीं लगाई जा सकती। यदि मंत्री देवांगन जनता के हितचिंतक हैं तो लिखित आदेश जारी कर निविदा निरस्त कराएं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे पत्र में श्री यादव ने आगे कहा है कि अशोक वाटिका के लिए कोरबा निगम एक निर्माण एजेंसी रही है और उसके विकास का कार्य पूरा होने के बाद इसकी नीलामी का षडयंत्र रचा गया था। अशोक वाटिका की नीलामी के लिए कोरबा के वर्तमान कलेक्टर के दबाव में निगम की पूर्व आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई के प्रस्ताव को तत्कालीन महापौर राजकिशोर प्रसाद ने जब ठुकरा दिया था, तब इसकी नीलामी के लिए अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी को माध्यम बनाया गया।

इससे स्पष्ट है कि भाजपा वाहवाही लूटने के लिए पहले शुल्क का प्रत्यारोपण और बाद में उसे निरस्त करने का खेल खेला जा रहा है। श्री यादव ने कहा है कि महापौर संजू देवी ने कार्यभार सम्हालते ही सबसे पहला काम अप्पू गार्डन को नीलाम करने का किया। उनका पहला हस्ताक्षर जन विरोधी रहा और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। नगर निगम क्षेत्र में जनता के लिए कोई नई सुविधा उपलब्ध कराए जाने की जगह केवल पूर्व में तैयार किए गए निगम की सम्पत्तियों को बेचने का काम किया जा रहा है।

सार्वजनिक महत्व के कुछ और भवनों व संस्थानों की नीलामी कर भाजपा सरकार ने राष्ट्रीय व आम नागरिकों के हितों पर कुठाराघात किया है, जिनमें प्रमुख रूप से वर्ष 1990 में अविभाजित मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री रहे सुंदरलाल पटवा द्वारा कोरबा में स्थापित हुए प्रथम 100 मेगावाॅट ताप विद्युत संयंत्र की नीलामी की गई थी। इसी प्रकार भाजपा के ही शासनकाल में प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार ने वर्ष 2001 में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम बालको संयंत्र की नीलामी की थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरबा विधायक व मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा निगम महापौर के कार्याल में कोरबा के हृदय स्थल परिवहन नगर में आम नागरिकों की सुविधा के लिए बनवाए गए दीनदयाल सांस्कृतिक भवन की नीलामी की गई थी जिसे अब आशीर्वाद प्वाईंट के नाम से जाना जाता है।

नत्थू लाल यादव ने कहा है कि भाजपा की कार्यशैली ही आम नागरिकों की सुविधाओं और हितों पर प्रहार करना है तभी तो अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी द्वारा अशोक वाटिका गार्डन में प्रवेश शुल्क और पार्किंग शुल्क वसूल किये जाने के नाम पर प्रस्ताव पारित किया गया और निर्धारित शुल्क के संबंध में सूचना बोर्ड लगाया गया।

यहॉं उल्लेखनीय है कि अशोक वाटिका कोरबा शहर का सबसे बड़ा उद्यान है, जो लगभग 40 एकड़ के विस्तृत क्षेत्र में फैला है और उसका विकास आम नागरिकों की सुविधा के लिए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की पहल पर करवाया गया था जो समूचे छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का हर दृष्टि से एकमात्र स्थल है।

इसमें सेहत के प्रति जागरूक मार्निंग वाॅक करने वाले युवाओं, बुजुर्गों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों का नियमित आगमन होता है। अशोक वाटिका के तैयार हो जाने के बाद उसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के अलावा अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा पिकनिक आदि भी आयोजित किए जाते हैं। यह एक सर्व सुविधायुक्त खुला स्थान है जहां लोग बच्चों के जन्म दिन भी आयोजित करते हैं। इसके अलावा भ्रमण, मनोरंजन, योगा प्राणायाम व व्यायाम आदि की सुविधा सहित अन्य अनेक सुविधाएं अशोक वाटिका में उपलब्ध करवाई गई हैं जिसमें विस्तृत पाथवे में रनिंग करने, पैदल चलने आदि के लिए प्रतिदिन लगभग 500 से ज्यादा नागरिक वहॉं पहुंचते हैं तथा प्रदूषण से मुक्त अनेक सुविधाओं का लाभ उठाते हैं।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version