छत्तीसगढ़ के मंत्री राजेश अग्रवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे बिना सुरक्षा व्यवस्था के स्कूटी चलाते दिखे. मंत्री बनने के बाद भी उनकी सादगी और आम जनता जैसा व्यवहार लोगों को खूब भा रहा है.
अक्सर हमने देखा है किसी विधायक या सांसद को जब मंत्री पद मिलता है, तो वह बहुत ज्यादा सुरक्षा के साथ चलता है, लेकिन इसका उलटा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में देखने को मिला है, जहां एक मंत्री जी बिना किसी सुरक्षा के घूमते हुए दिखाई दिए हैं. छत्तीसगढ़ के मंत्री राजेश अग्रवाल इन दिनों अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के स्कूटी चलाते नजर आ रहे हैं. मंत्री अग्रवाल लखनपुर की सड़कों पर अकेले स्कूटी से घूमते दिखे.
जानकारी के मुताबिक, उन्होंने मंदिर जाने के लिए भी कोई सरकारी गाड़ी या सुरक्षा कर्मी का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि स्कूटी से ही मंदिर पहुंचे. उनका यह मस्त मौला अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. मंत्री पद की शपथ लेने के बाद वे रायपुर से सीधे अपने निजी निवास लखनपुर पहुंचे और फिर बिना किसी तामझाम के आम लोगों की तरह सड़कों पर स्कूटी से घूमते नजर आए.


