आम जनता रोज जाम में फंसी, वीआईपी भी वाकिफ़ पर सब बने अनजान

कोरबा शहर की ट्रैफिक समस्या दिन-ब-दिन विकराल होती जा रही है। ओवरब्रिज के पास लगा ट्रैफिक सिग्नल पिछले 5-6 महीनों से बंद पड़ा है। पहले जब रेड लाइट जलती थी तो लोगों को समझ में आ जाता था कि रेलवे फाटक बंद है, लेकिन अब सिग्नल बंद रहने से वाहन चालकों को कोई अंदाजा नहीं होता और लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं।

सबसे हैरानी की बात यह है कि यह समस्या सिर्फ आम जनता की नहीं है। जिला प्रशासन के अफसर, महापौर और मंत्री लखनलाल देवांगन तक इसी रास्ते से गुजरते हैं। यानी वीआईपी लोगों को भी भली-भांति पता है कि सिग्नल महीनों से बंद है। बावजूद इसके, आज तक न नगर निगम और न ही रेलवे विभाग ने कोई कार्रवाई की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वीआईपी भी जानते हुए अनजान बने हुए हैं। “जब अफसर और नेता खुद रोज इस समस्या को देख रहे हैं, फिर भी कोई कदम नहीं उठा रहे, तो इसे सीधी लापरवाही और जनता से बेपरवाही ही कहा जाएगा।” वहीं एक यात्री ने तंज कसा, “सिग्नल तो बंद है ही, अफसरों और नेताओं की संवेदनशीलता भी बंद हो चुकी है।”

नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द ट्रैफिक सिग्नल को दुरुस्त कर फाटक व्यवस्था ठीक नहीं की गई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

जनता का सीधा सवाल:
“आख़िर 5-6 महीने से वीआईपी चुप क्यों हैं? क्या उनकी चुप्पी प्रशासन को बचाने के लिए है या जनता की तकलीफ से उन्हें कोई मतलब ही नहीं?”

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version