भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने मंगलवार को यहां महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 से पहले हुई खिलाड़ियों की नीलामी में सर्वाधिक 13.20 लाख रुपये की बोली हासिल की.देवदत्त के लिए 11 से 27 अगस्त तक दर्शकों के बिना आयोजित होने वाली लीग के लिए हुबली टाइगर्स ने सबसे बड़ी बोली लगाई.

ऑक्शन लिस्ट में नहीं था समित का नाम
समित द्रविड़ पिछले सीजन लीग का हिस्सा थे, उन्हें मैसूर वॉरियर्स ने 50 हजार रुपये में खरीदा था, लेकिन इस बार तो उनका नाम फाइनल ऑक्शन लिस्ट तक में भी नहीं था. पहले यह खबर आई थी कि समित को कैटेगरी C (जूनियर राज्य खिलाड़ी) में शामिल किया गया है, लेकिन उनका नाम आखिरी ऑक्शन लिस्ट से भी बाहर हो गया. वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय  अंडर-19 टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन इंजरी के चलते बाहर हो गए थे.

 

अभिनव मनोहर और मनीष पांडे पर दूसरी सबसे बड़ी बोली
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले अभिनव मनोहर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे को दूसरी सबसे ऊंची बोली मिली, दोनों के लिए क्रमशः हुबली टाइगर्स और मैसूर वॉरियर्स ने एक समान 12.20 लाख रुपये खर्च किए.

कावेरप्पा सबसे महंगे तेज गेंदबाज
गेंदबाजों में शिवमोग्गा लायंस ने कर्नाटक के तेज गेंदबाज विद्वथ कावेरप्पा के लिए 10.80 लाख रुपये की बड़ी बोली लगाई, जबकि बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने तेज गेंदबाज विद्याधर पाटिल के लिए 8.30 लाख रुपये खर्च किए.

टूर्नामेंट में खेलेंगी कुल छह टीम
शिवमोगा लायंस ने भारत ए के बल्लेबाज अनीश्वर गौतम को 8.20 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा, जबकि मैंगलोर ड्रैगन्स ने अनुभवी श्रेयस गोपाल के लिए 8.60 लाख रुपये की बोली लगाई. प्रत्येक टीम अपने संबंधित क्षेत्र से दो और खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल करेगी. टूर्नामेंट में खेलने वाली छह टीम में मैसूर वारियर्स, बेंगलुरु ब्लास्टर्स, गुलबर्गा मिस्टिक्स, हुबली टाइगर्स, मेंगलुरु ड्रैगन्स और शिवमोग्गा लायंस शामिल हैं.

 

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version