सबसे व्यस्त मार्ग पर रोज लग रहा जाम, यातायात विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

 

कोरबा। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विशाल मेगा मार्ट के बाहर सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों ने आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेगा मार्ट के पास ग्राहकों के वाहनों के लिए पर्याप्त निजी पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से अधिकांश वाहन मुख्य सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।


यह मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में गिना जाता है। इसी सड़क से प्रतिदिन गुरुद्वारा, स्टेडियम, बिजली कार्यालय, कॉफी हाउस, स्कूलों और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों तक हजारों लोगों का आना-जाना होता है। सड़क पर दोनों ओर बेतरतीब पार्किंग होने से वाहन चालकों, विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यातायात विभाग और संबंधित अधिकारी इस स्थिति से पूरी तरह अवगत हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। यदि समय रहते सड़क पर अवैध पार्किंग पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।


नागरिकों ने मांग की है कि सड़क पर पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमित चालानी कार्रवाई की जाए तथा बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपनी पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि आम जनता को जाम और दुर्घटनाओं के खतरे से राहत मिल सके।
नारद मुनि न्यूज़ का सवाल:
जब सड़क आम जनता के लिए है, तो क्या उसे किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान की पार्किंग बनने दिया जाना चाहिए? यदि नियम सबके लिए समान हैं, तो कार्रवाई कब होगी?

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version