कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन को लेकर लगातार यह चर्चा सामने आ रही है कि उनके आसपास और काफिले में शामिल कुछ लोगों का व्यवहार मंत्री पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंच रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मंत्री को न केवल काफिले में शामिल लोगों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए, बल्कि समय-समय पर “आका बदलने वाले”, मौकापरस्त और स्वार्थी किस्म के लोगों से भी दूरी बनाए रखनी चाहिए, जो सत्ता के साथ रंग बदलते हैं और अंततः जनप्रतिनिधि की छवि को विवादों में घसीट देते हैं।
लोगों का मानना है कि मंत्री पद अनुशासन, संयम और मर्यादा का प्रतीक होता है। यदि आसपास रहने वाले लोग ही डर, दबाव या गलत संदेश फैलाएं, तो इसका सीधा असर सरकार और प्रशासन की साख पर पड़ता है।
अब जनचर्चा का सवाल साफ है—
क्या मंत्री अपने काफिले और करीबी दायरे को लेकर सख्त और स्पष्ट फैसला लेंगे, या फिर चंद अवसरवादी चेहरे उनकी राजनीतिक गरिमा पर भारी पड़ते रहेंगे?

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version