कोरबा। राम नाम लेखन महायज्ञ समिति, जिला कोरबा की प्रथम विशाल बैठक रविवार, 26 अक्टूबर को भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन में 368 राम भक्तों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ बालको के राम भक्तों की संगीत टोली द्वारा प्रस्तुत सुरीले भजनों से हुआ, जिसने पूरे परिसर को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
श्री मेदनी मिश्रा जी के आनंददायी राम नाम ध्यान ने श्रद्धालुओं के मन में नई ऊर्जा का संचार किया।

बैठक की भूमिका श्री योगेश जैन जी ने रखी, तत्पश्चात डॉ. विशाल उपाध्याय जी ने समिति के अध्यक्ष श्री राम सिंह अग्रवाल एवं संयोजक श्री योगेश जैन के नाम की घोषणा की, जिस पर उपस्थित राम भक्तों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

माननीय नगर संघचालक एवं रामजन्मभूमि निधि संग्रह के अध्यक्ष श्री अशोक तिवारी जी ने अपने उद्बोधन में राम नाम लेखन के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।
वहीं सह विभाग संघचालक श्री किशोर बुटोलिया ने इस महायज्ञ की विस्तृत रूपरेखा रखी।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि:

18 दिसंबर (गुरु घासीदास जयंती) से राम नाम लेखन प्रारंभ किया जाएगा।

1 से 17 दिसंबर तक भक्तों को पुस्तिकाएं दी जाएंगी।

18 से 24 दिसंबर तक बस्ती एवं ग्रामों में प्रभात फेरी और संकीर्तन कार्यक्रम होंगे।

25-26 दिसंबर को सामूहिक राम खिचड़ी प्रसाद वितरण और धार्मिक आयोजन होंगे।

28 दिसंबर को सभी मण्डल केन्द्रों से पुस्तिकाएं एकत्र कर कोरबा लाया जाएगा।

बैठक के अंत में सचिव योगेश जैन जी ने उप नगरों के संयोजक एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।

इस अवसर पर संकल्प लिया गया —

> “तीन अरब तैंतीस करोड़ राम नाम लेखन” का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा।
कोई घर न छूटे, कोई राम भक्त लेखन से न छूटे।”

 

भक्तों ने दृढ़ निश्चय के साथ कहा —
👉 “मैं सर्वाधिक राम नाम लेखन करूंगा,
मेरा परिवार सर्वाधिक राम नाम लेखन करेगा।”

जय श्रीराम! 🙏

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version