प्रदेश में राशन कार्ड सत्यापन के दौरान सामने आए आंकड़े चौंकाने वाले हैं। वन नेशन वन कार्ड के तहत कराए गए ई-केवाईसी और आधार सत्यापन में पता चला है कि राजधानी में डुप्लीकेट आधार से राशन कार्ड बनवाने वालों का आंकड़ा 18 हजार से अधिक है।

इसके बाद दुर्ग (8,809), सरगुजा (4,776), जशपुर (3,764), राजनांदगांव (3,551) और कोरबा (3,129) जैसे जिले सूची में प्रमुख हैं। शहरी प्रवास, बस्तियों की अधिकता और तेजी से हो रहे पंजीयन प्रमुख कारण हो सकते हैं।

जहां बड़े जिलों की स्थिति भयावह है, वहीं बलरामपुर, कवर्धा और महासमुंद जैसे अपेक्षाकृत छोटे जिलों में भी आंकड़े चौंकाने वाले हैं। बलरामपुर में 4,628 डुप्लीकेट आधार, कवर्धा में 8,701 निष्क्रिय आधार, जबकि महासमुंद में 75 से अधिक 100 वर्ष के सदस्य मिले हैं।

 

खाद्य विभाग का अलर्ट मोड पर

खाद्य संचालनालय ने संबंधित जिलों को निर्देश दिए हैं कि इन राशन कार्डों की फिजिकल वेरिफिकेशन कर फर्जी सदस्यों को हटाया जाएगा। इस संबंध में जिला कलेक्टरों को विशेष टीम गठित करने को कहा गया है। फर्जी कार्डों के माध्यम से वर्षों से उठाए गए राशन की वसूली की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। जिन राशन दुकानों या अधिकारियों की लापरवाही सामने आएगी, उनके विरुद्ध विभागीय जांच की तैयारी की जा रही है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version