कोरबा। कोरबा की राजनीति में भीष्म पितामह के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व सांसद स्व. डॉ. बंशीलाल महतो की छठी पुण्यतिथि पर गीतांजलि भवन, पुराना बस स्टैंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने डॉ. महतो के जीवन मूल्यों और उनकी सेवाभावना को याद किया।

स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, रेडक्रॉस सोसायटी और न्यू कोरबा हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से आपातकालीन चिकित्सा जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें हार्ट स्ट्रोक, ब्रेन हेमरेज सहित गंभीर बीमारियों के लक्षण और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजू देवी राजपूत, कार्यक्रम अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर तथा विशिष्ट अतिथि रामसिंह अग्रवाल, सीएचएमओ एस.एन. केशरी, योगेश जैन, डॉ. शोभराज चंदानी, डॉ. सुरजीत सिंह एवं डॉ. विवेक रंजन महतो उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने स्व. डॉ. महतो के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विकासोन्मुख योगदान को याद किया।

महापौर राजपूत ने कहा कि सांसद रहते हुए डॉ. महतो ने कोरबा के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उनकी सादगी और सेवाभाव के कारण वे जनता से सीधे जुड़े रहे। वहीं सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने उन्हें गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि युवाओं के लिए उनका जीवन हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर कोरबा के वरिष्ठ चिकित्सकों—डॉ. सुरजीत सिंह, राजेंद्र साहू, शोभराज चंदानी, एस.एन. केशरी, डॉ. विशाल, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. दीपक बहरा, डॉ. उपासना साहू, डॉ. जीनत शेख, डॉ. सुदिप्ता साहू, डॉ. मनीष एवं डॉ. क्वींस—का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में नगर निगम पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version